नगर पालिका परिषद में मांगे सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आवेदन
शासन की प्राथमिकताओं में से एक मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना हेतु नगर पालिका परिषद द्वारा आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह का आयोजन 28 फरवरी को संभावित है । उक्त योजना का लाभ प्राप्त किए जाने हेतु आवेदक 25 फरवरी तक अपने आवेदन नगर पालिका परिषद सिकंदराराऊ में जमा कर सकते हैं ।25 फरवरी के पश्चात किसी भी आवेदन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा । उक्त जानकारी अधिशासी अधिकारी श्री चंद ने दी है।


एक टिप्पणी भेजें