बुग्गी से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
नगला विजन हसायन मार्ग पर बुधवार की सुबह कोहरे के दौरान अनियंत्रित गति से आ रही एक मोटरसाइकिल बुग्गी से भिड़ गई जिससे मोटरसाइकिल सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
बुधवार की सुबह क्षेत्र के गांव लोधीपुर निवासी गिरीश कुमार का पुत्र सालिफ उम्र 28 वर्ष मोटर साइकिल पर सवार होकर गांव से सिकंदराराऊ की ओर आ रहा था। रास्ते में घना कोहरा छाया हुआ था।कोहरे के कारण सामने से आ रही बुग्गी पर उसकी नजर नहीं पड़ी और मोटरसाइकिल बुग्गी से टकरा गई। जिससे सालिफ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई । घटना की सूचना पाकर मृतक के परिजन एवं ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजन उसे उपचार के लिए सिकंदराराऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


एक टिप्पणी भेजें