सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बेरोजगारी के चलते नोकरी मिलने के लालच में ठगों के शिकार हो गए लोग! किसी को स्वास्थ्य सखी तो किसी को टँकी ऑपरेटर बनाये जाने की नोकरी का किया था वायदा! 90 युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर 3 करोड़ रूपये से अधिक ठगे

 बेरोजगारी के चलते नोकरी मिलने के लालच में ठगों के शिकार हो गए लोग!

किसी को स्वास्थ्य सखी तो किसी को टँकी ऑपरेटर बनाये जाने की नोकरी का किया था वायदा!

90 युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर 3 करोड़ रूपये से अधिक ठगे

अलीगंज में कुछ लोगों द्वारा नोकरी लगबाने के लिये करोड़ो रूपये का खेल कर दिया मामला उच्चाधिकारियो के पास पहुँचा तो हकीकत सामने आ गयी अब देखना कि इस कार्य में कितने और दोषियों के नाम उजागर होंगे?महिलाओं व युवकों को नौकरी दिलवाने के नाम पर करोड़ों रूपये ठग लिए रूपये देने के बाद भी नौकरी न लगने के बाद महिलाओं व युवकों  ने अपने रूपये वापस मांगे।  दिए गए वापस रूपये नहीं मिले है। जिसकी  शिकायत डीएम कार्यालय की गई। उच्चाधिकारी कार्यालय से आएं पत्र के बाद अलीगंज पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एक दिन में 19 शिकायतकर्ताओं ने कोतवाली आकर शिकायत की है। आरोपी पर गालियां, धमकाने का भी आरोप है  बताते चले कि

कोतवाली अलीगंज के गांव नगला मधई निवासी नेपाल सिंह पुत्र धर्म सिंह कसबा में लोकवाणी केंद्र चलाते हैं। बतायागया कि आजम खां जो कि एक एनजीओ चलाने की बात कहता था और केन्द्र पर आकर बैठता था। पीड़ित के अनुसार जल मिशन के तहत हर गांव में पानी की टंकी लगनी है, जिनके लिए दो-दो ऑपरेटर व एक महिला स्वास्थ्य कर्मी और सुपरवाइजर की नियुक्ति ब्लॉकों पर होगी जो उसके द्वारा कराई जाएंगी। आजम खां के साथ रूबी शाक्य भी अपने को अलीगंज ब्लॉक कर्मचारी बताती है। दोनों ने नेपाल सिंह से कहा कि  दो माह के अंदर नियुक्तियां होनी है अपने परिचितों को नौकरी दिलवा सकते हैं। पीड़ित दोनों के झांसे में आ गया। नौकरी के लालच में रूपये दे  दिए है। इतना ही नहीं  ठगी की शिकार हुई युवतियों ने बताया कि सुपरवाइजर की नौकरी के लिये उनसे भी 30 हजार रुपया लिए गए। आरोप है कि कई गांव में जाकर युवाओं 

को नौकरी का झांसा दिया और लोकवाणी केंद्र लेकर आते थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान दोनों ने करीब 90 युवाओं से नौकरी के नाम पर रूपये ठग लिए है। नौकरी न लगने पर पीड़ित ने रूपये मांगे। रूपये देने से इंकार कर दिया है। मामले की शिकायत डीएम कार्यालय, एसएसपी कार्यालय की गई। जिसके बाद अलीगंज पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

क्रॉसर

जल मिशन हर गांव टंकी के तहत नौकरी लगवाने का दिया झांसा

पीड़ित ने डीएम कार्यालय जाकर की है शिकायत, जांच शुरू

19 युवाओं ने कोतवाली आकर दी है शिकायत -------

स्वास्थ्य सखी व सुपरवाइजर की नौकरी दिलवाने के नाम पर की है ठगी------

क्या कहते हैं पीड़ित------

केस नं. 1

गांव तिसौली निवासी स्वेता मिश्रा ने बताया कि स्वास्थ्य सखी में नौकरी लगवाने के लिये रूपये नेपाल सिंह के माध्यम से गए है। ब्लाक में मीटिंग भी हुई थी। लेकिन समय बीतने के बाद अब तक न नौकरी लगी और न ही पैसे वापस किए गए है। 


केस नं. 2

गांव विजेदेपुर निवासी कौशकी राजपूत का कहना है कि  स्वास्थ्य सखी,  भाई की नौकर लगवाने के लिए रूपये नेपाल को दिए थे वह लगातार वायदा करते रहे कि जल्द पैसे वापिस होंगे। नोकरी के नाम पर उक्त तीनों लोगों ने बैठक की थी। कई माह बाद भी नौकरी नहीं लग पाई है। 


वर्जन

एडीएम कार्यालय में प्रार्थनापत्र दिया गया था। जिसकी जांच के लिए अलीगंज पुलिस को आदेशित किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। सबूतों  के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। अभी तक 19 युवाओं ने नौकरी के नाम पर ठगी करने का प्रार्थनापत्र दिया है। जो भी तथ्य सामने आएंगे कार्यवाही की जायेगी। 

    प्रेमपाल सिंह,कोतवाली प्रभारी अलीगंज 

   शिकायतकर्ताओं ने बताया कि जब भी वह नौकरी न लगने की बात कहते थे आजम एक पीडीएफ डालता था जिसमें दस्तावेज, फॉर्म हुआ करते थे। उन्हे भेजकर कहता था कि काम चल रहा है जल्द ही नौकरी लग जाएंगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...