कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, उपचार हेतु अलीगढ़ रेफर

 कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, उपचार हेतु अलीगढ़ रेफर

सिकंदराराऊ। अलीगढ़ मार्ग जीटी रोड स्थित तरुण वैली गेस्ट हाउस से दावत खाकर आ रहे बाइक सवार युवक को कार ने टक्कर मार दी। जिसके चलते गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी ले गये। जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए घायल के भाई द्वारा कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है।

कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में ललित कुमार पुत्र रामवीर सिंह निवासी हाथरस रोड स्थित जयदेव नगर ने कहा है कि उसका भाई देवेंद्र कुमार तरुण वैली गेस्ट हाउस में दावत खाकर आ रहा था। उसी दौरान एचपी पेट्रोल पंप के समीप तेज गति से आ रही वैगन आर कार ने मेरे भाई को रौद दिया। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं आरोपी कार चालक गाड़ी छोड़कर भाग जाने में सफल रहा ।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2