कोटेदारों ने ठेकेदारों पर घाटतौली का आरोप लगाते हुए किया धरना प्रदर्शन
आपको बता दें सहावर क्षेत्र में तहसील के निकट हरि धर्म कांटे पर दर्जनों कोटेदारों ने आज धरना प्रदर्शन करते हुए ठेकेदारों पर घटतौली का आरोप लगाया है। उत्तर प्रदेश कोटेदार संघ के संगठन सचिव गोपी चंद्र कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया बीते दिनों तीन कोटेदारों को एक-एक क्विंटल ठेकेदारों के द्वारा कम राशन दिया गया है इतना ही नहीं ठेकेदारों के एक प्रतिनिधि काफी मात्रा में राशन अपनी गाड़ी में डालकर ले गए कोटेदार गिड़गिड़ाते रहे लेकिन किसी को माल नहीं दिया गया।
हम लोगों को ठेकेदार के द्वारा तय सीमा से काफी कम मात्रा में राशन दिया जा रहा है।
इसी का विरोध करते हुए हम लोग आज धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और इस मामले में जिले के अधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है।


एक टिप्पणी भेजें