सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

*ग्राम दादूपुरा में जलभराव की समस्या से ग्रामीण परेशान* *स्कूल जाने के लिए छात्र-छात्राओं को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है* *जल निकासी न होने के चलते फैल सकती है कई गंभीर बीमारियां* 

 *ग्राम दादूपुरा में जलभराव की समस्या से ग्रामीण परेशान*


*स्कूल जाने के लिए छात्र-छात्राओं को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है*


*जल निकासी न होने के चलते फैल सकती है कई गंभीर बीमारियां* 

*अलीगंज।* अलीगंज के ग्राम दादूपुरा निवासी ग्रामीण व छोटे-छोटे बच्चे विगत कई माह से पानी की निकासी न होने के चलते जलभराव और कीचड़ की समस्या से काफी परेशान है। इस समस्या को लेकर ग्रामीण अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधि तक को अवगत करा चुके हैं, परंतु ग्रामीणों की इस समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है। जिस कारण ग्रामीणों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है।


जलभराव के चलते सबसे ज्यादा समस्या का सामना स्कूली बच्चो को करना पड़ता है। क्योंकि जलभराव के चलते छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाने के लिए इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। कभी कबार तो स्कूली बच्चे इसमें गिरकर चुटिल हो जाते हैं जिस कारण बच्चे शिक्षा ग्रहण करने के लिए स्कूल नहीं जा पाते। हालात यह है कि रोज किसी न किसी का पैर फिसलता है व किसी न किसी के गंदे पानी से कपड़े खराब होते हैं। घरों से निकलने वाला पानी भी गांव की इस गलियों मे निकासी न होने की वजह से भर जाता है साथ ही गलियों में जलनिकासी नहीं होने के कारण सारा पानी गलियों में भी भरा रहता है। गलियों मे होने वाले जलभराव के कारण गांव में गंदगी व मच्छर पैदा हो गए हैं तथा इस जलभराव से गांव में बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। जलभराव की इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने शिकायती पत्र कई बार संबंधित अधिकारियों को भी दे चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि आज तक उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। स्कूल में जाने वाले छोटे बच्चों, ग्रामीण महिलाओं आदि को गंदगी से होकर गुजरना पड़ता है। उल्लेखनीय है कि जलभराव से सैंकड़ों बीमारियां जन्म लेती हैं और ऐसी स्थिति में गलियों में भरने वाला जलभराव किसी बड़ी बीमारी को जन्म दे सकता है। वैसे ही टाइफाइड व मलेरिया को लेकर काफी क्षेत्र में काफी दहशत का माहौल है। और ऐसे में जलभराव से पनपने वाले मच्छर कभी भी डेंगू और मलेरिया को आमंत्रण भी दे सकते है।


*क्या कहते हैं ग्रामीण----*


राजेंद्र सिंह दादूपुरा निवासी का कहना है कि गली में जल निकासी न होने के चलते आने जाने में काफी परेशानी होती है वहीं कई बार तो महिलाएं मवेशियों के लिए भूसा लेकर निकलती हैं तो उसमें गिर जाती हैं जिससे जख्मी भी हो जाती है।


दुर्गेश कुमार का कहना है कि गली में पानी भरा होने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी तो छोटे-छोटे बच्चों को उठानी पड़ती है जब वह स्कूल जाते हैं तो गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है जिससे बच्चों के कपड़े गंदे हो जाते हैं।


चंद्र किशोर का कहना है कि गलियों में जल निकासी न होने के कारण कई गंभीर संक्रमित बीमारियां उत्पन्न होने का खतरा है वैसे भी मलेरिया और टाइफाइड जैसी बीमारियां चल रही है। जल्द से जल्द इस गंदे पानी की निकासी के लिए नालिया बनाकर निकास किया जाये।


पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि अगर जल्द से जल्द इस जलभराव की निकासी नहीं की गई तो यह गंदा पानी बहुत बड़ी बीमारी उत्पन्न कर सकता है। हम सभी ग्राम वासियों ने मिलकर उच्चाधिकारियों को भी इस  समस्या से अवगत करा चुके है।


*क्या कहना है प्रधान प्रतिनिधि का---*


ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पुष्पेंद्र वर्मा का कहना है कि कुछ लोगों ने निकासी की जगह पर अतिक्रमण कर रखा था जिसको लेकर पानी की समस्या बनी हुई है।


उप जिलाधिकारी अलीगंज मानवेंद्र सिंह का कहना है कि राजस्व टीम भेजकर जो कुछ ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण कर रखा था उसको हटवाया गया है जल्दी वहां पर नाली बनवा कर पानी की निकासी की जाएगी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...