सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

*रिटायर्ड फौजी ने घर में घुसकर लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर पलातू कुत्ते शेरा को उतारा मौत के घाट* *महिला की जान बचाना शेरा कुत्ते को पड़ा भारी* *गुस्साए सनकी रिटायर्ड फौजी ने अपनी ही लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर कर दी हत्या*

 *रिटायर्ड फौजी ने घर में घुसकर लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर पलातू कुत्ते शेरा को उतारा मौत के घाट*


*महिला की जान बचाना शेरा कुत्ते को पड़ा भारी*


*गुस्साए सनकी रिटायर्ड फौजी ने अपनी ही लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर कर दी हत्या*

मामला एटा जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के मितौलिया गांव का है।जहां एक पालतू कुत्ते शेरा को एक महिला की जान बचाने के लिए अपनी ही जान गंवानी पड़ी।किसी ने ठीक कहा है की "वफा चाहिए तो एक कुत्ता पाल लो"।इंसानों की फितरत में वफा नही है ये मान लो"।

कुत्ते की वफादारी का प्रतीक इससे अच्छा क्या हो सकता है जहां एक पालतू कुत्ते को अपने मालिक की नहीं बल्कि अपने ही पड़ोस की रहने बाली एक महिला को बचाने के लिए अपनी जान तक दांव पर लगानी पड़ गई।

घटना सोमवार की देर शाम की हैं जहां रिटायर्ड फौजी सतेंद्र सिंह हाथ में रिवाल्वर लेकर गांव की महिला मुन्नी देवी पत्नी वीरपाल सिंह को दौड़ाता हुआ आ रहा था जान बचाने के लिए महिला राजेश के घर में घुस आई ।घर में राजेश का पालतू कुत्ता शेरा भी था।जैसे ही शेरा कुत्ते ने महिला को खतरे में देखा वैसे ही कुत्ता शेरा फौजी से भिड़ गया।गुस्साए फौजी ने अपनी रिवाल्वर से कुत्ते को गोली मार दी।गोली लगाने के बाद शेरा ने तड़प कर अपनी जान गंवा दी ।जैसे ही कुत्ते को गोली मारने की सूचना उसके मालिक राजेश को हुई तत्काल मालिक ने 112 नंबर पी आर वी को काल किया ।पुलिस आई और मामले की जांच पड़ताल करते हुए वापस चली गई।


कुत्ते की मौत के बाद गमगीन मालिक राजेश शेरा का शव लेकर अलीगंज कोतवाली पहुंचा जहां उसने सनकी रिटायर्ड फौजी सतेंद्र सिंह पुत्र वैजनाथ सिंह निवासी ताजपुर अड्डा के विरुद्ध लिखित प्रार्थना पत्र थाना प्रभारी को सौंपा है।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कुत्ते शेरा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया है।वहीं इस प्रकरण पर थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया की पीड़ित की शिकायत पर एफ आई आर पंजीकृत कर ली गई है।और कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।


आपको बता दें कानून की रक्षा करने में महज महिला और पुरुष पुलिस कर्मियों की ही नहीं बल्कि डॉग स्क्वाड की भी अहम भूमिका रहती है कई बड़े मामलो के खुलासों  में भी डॉग स्क्वायड ने बड़ी भूमिका निभाई है।वहीं शासन की तरफ से भी महिलाओं पर हो रहे अपराध को रोकने के लिए एंटी रोमियो स्क्वाड,महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मिशन शक्ति जैसी तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं।लेकिन इस घटना में एक पालतू कुत्ते ने अपने मालिक का सच्चा सिपाही की भूमिका अदा करते हुए एक महिला की सुरक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी।हालांकि फौजी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत हो चुका है देखना ये है की पुलिसिया कार्यवाही क्या देखने को मिलती है।


*बाइट - राजेश (पीड़ित )*


*बाइट - ब्रजेश कुमार(प्रत्यक्ष दर्शी)*

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...