तेज गति से आ रही ईको कार ने छात्रा रौंदा मौके पर मौत!
अलीगंज! अलीगंज में तेज गति से आ रही ईको कार ने छात्रा को रौंद दिया टक्कर लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पीएम के लिये भेज दिया सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार अलीगंज थाना क्षेत्र के निवासी ग्राम गढ़िया भरापुरा सोनी पुत्री कृपाल सिंह अलीगंज के लिये जा रही थी तभी एटा की तरफ से तेज गति से आ रही ईको कार ने असुन्तलित होकर साइकिल पर सवार सोनी के टक्कर पीछे से मार दी टक्कर लगते ही मौके पर उसकी मौत हो गयी स्थानीय लोंगो ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी मौके पर रोते बिलखते परिजन आ गए वही अलीगंज कोतवाली प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने आवश्यक कार्यवाही के बाद मृतक के शव को पीएम के लिये एटा भेज दिया।
एक टिप्पणी भेजें