ब्रेकिंग कासगंज / बजट को लेकर सांसद ने क़ी प्रेस वार्ता /अशोक शर्मा
कासगंज- बजट को लेकर बीजेपी के क्षेत्रीय सांसद राजवीर सिंह ने की प्रेसवार्ता,
अखिलेश यादव के सवाल पर बोले उनकी सरकार और हमारी सरकार में आसमान-पाताल का अंतर है,
जब जब समाजवादी की सरकारें रहीं है ये प्रदेश लुटा है पिटा है और आग के हवाले हुआ है,
प्रयाग राज की घटना निंदनीय है, दुःख प्रकट करता हूँ, लेकिन समाजवादी पार्टी की सरकार ने इन लोगों को बढ़ावा दिया है,
क्या जरूरत थी समाजवादी पार्टी को ऐसे अपराधियों को टिकट देने की
कासगंज- बजट को लेकर बीजेपी सांसद राजवीर सिंह ने की प्रेसवार्ता,
कहा मेरी लाइफ का सबसे बेस्ट बजट है, जिसमें हर क्षेत्र के लोगों को राहत मिली है,
अखिलेश यादव के सवाल पर बोले उनकी सरकार और हमारी सरकार में आसमान-पाताल का अंतर है,
जब जब समाजवादी की सरकारें रहीं है ये प्रदेश लुटा है पिटा है और आग के हवाले हुआ है,
प्रयाग राज की घटना निंदनीय है, दुःख प्रकट करता हूँ, लेकिन समाजवादी पार्टी की सरकार ने इन लोगों को बढ़ावा दिया है,
क्या जरूरत थी समाजवादी पार्टी को ऐसे अपराधियों को टिकट देने की
एंकर -- बीजेपी के क्षेत्रीय सांसद राजबीर सिंह उर्फ राजू भैया आज सोमवार को कासगंज में पहुंचे। जहां उन्होंने पत्रकार वार्ता कर बजट का पिटारा खोला, और केंद्र और प्रदेश के बजट को सर्वव्यापी बजट बताया है। साथ ही उन्होंने प्रयागराज कानपुर की घटना को लेकर समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है, और अपराधियों को समाजवादी का समर्थक बताया।
दरअसल आज सोमवार की सुबह क्षेत्रीय सांसद राजबीर सिंह उर्फ राजू भैया कासगंज स्थित अपने आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही में आये बजट को सर्वव्यापी बताया । उन्होंने कहाकि मेरी लाइफ का सबसे बेस्ट बजट बताया है। उन्होंने अखिलेश सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहाकि अखिलेश सरकार और हमारी सरकार में आसमान पाताल का अंतर है। जब जब समाजवादी पार्टी की सरकारें रही हैं, ये प्रदेश लुटा है पिटा है और आग के हवाले हुआ है, परंतु बीजेपी सरकार में एक भी हिन्दू बनाम मुस्लिम विवाद नहीं हुआ है। वहीं उन्होंने प्रयागराज की घटना को निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहाकि समाजवादी पार्टी के लोगों ने अपराधियों को बढ़ावा दिया है, क्या जरूरत थी समाजवादी पार्टी को टिकट देने की, समाजवादी पार्टी अपराधियों को ही टिकट देकर आगे बढ़ा रही है, इस घटना में भी समाजवादी पार्टी के ही लोग निकलेंगे।
वाइट - राजबीर सिंह, सांसद, कासगंज, एटा।

एक टिप्पणी भेजें