सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एडीएचआर मानव अधिकार व मानव मूल्यों पर कार्य कर पूरे राष्ट्र में एकरूपता लाने के लिए प्रयासरत है:  प्रवीण वार्ष्णेय

 एडीएचआर मानव अधिकार व मानव मूल्यों पर कार्य कर पूरे राष्ट्र में एकरूपता लाने के लिए प्रयासरत है:  प्रवीण वार्ष्णेय



भोपाल। 

मौलिक अधिकारों को प्राप्त करने के लिए अपने नैतिक दायित्वों का निर्वहन करते रहिए। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स, मध्यप्रदेश इकाई द्वारा मानव अधिकार के संरक्षण व संवर्धन विषय पर कार्यशाला का आयोजन साधु वासवानी कालेज, भोपाल में किया गया। 

  मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त ज्वाइंट रजिस्ट्रार एनएचआरसी ने कहा कि जो हमारा मानव अधिकार है, वह किसी दूसरे के कर्तव्य से पूर्ण होता है। इसी प्रकार हमारे कर्तव्य करने से दूसरे को अधिकार प्राप्त होते हैं। इसलिए अधिकार व कर्तव्य एक दूसरे के पूरक हैं। संविधान सभी को जीने का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार, समानता का अधिकार, गरिमा का अधिकार प्रदान करता है । जिससे मनुष्य सर्वश्रेष्ठ कार्य करता है। 

 एडीएचआर राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने कहा कि आज जो हमारे अधिकार हैं, वह आज किसी का कर्तव्य है। लेकिन कल जो किसी का अधिकार होगा ,वह हमारा कर्तव्य भी होगा। एडीएचआर मानव अधिकार व मानव मूल्यों पर कार्य कर पूरे राष्ट्र में एकरूपता लाने के लिए प्रयासरत है। 

 मध्यप्रदेश अध्यक्ष अतुल भारद्धाज कार्यक्रम की रूपरेखा रखते हुए बताया कि समाज में मानव अधिकारों के प्रति ज्यादा से ज्यादा जागरूकता आए व स्कूली बच्चों को मानव अधिकार के क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा प्रशिक्षित करने के उद्देश्य कार्यक्रम को रखा गया है। 

 कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया कॉलेज के स्टाफ द्वारा सभी अतिथियों को बुके देकर व शाल उडाकर कर सम्मान किया। 

 कार्यशाला की अध्यक्षता कालेज चेयरमैन दयाल डेटानी ने की । कालेज के प्रिंसिपल डा.ए.के.सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। 

 कार्यशाला में वासदेव गुलानी, शैलेंद्र सांवलिया, डा. रवि वर्मा, एडवोकेट नीतू त्रिपाठी, गणेश विश्वकर्मा, रोशन लाल उत्वानी, राजेश कटियार सैकडों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...