ब्रेकिंग कासगंज /दारोगा ने की फांसी लगाकर आत्महत्या 

 ब्रेकिंग कासगंज /दारोगा ने की फांसी लगाकर आत्महत्या 

कासगंज-सोरों कोतवाली में तैनात दरोगा ने की आत्महत्या

सोरों कोतवाली क्षेत्र  के आरटीओ ऑफिस के सामने किराए के आवास में फंदे पर लटक कर लगाया मौत को गले


सब इंस्पेक्टर त्रिमल सिंह की आत्महत्या की खबर के बाद मौके पर पहुंचे कासगंज पुलिस अधीक्षक ब अधिकारी 


सोरों कोतवाली में तैनात थे सब इंस्पेक्टर के पद पर 


एंकर--- उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज के सोरों थाने में तैनात एक दारोगा ने अपने किराये के रूम में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली, दारोगा को कासगंज जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दारोगा आगरा जनपद का रहने वाला था और उनके दो भाई कासगंज जिले में  ही पुलिस विभाग में तैनात हैं। उधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है।फिलहाल दारोगा के परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम ग्रह में रखवा दिया है। आत्महत्या करने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।


पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित सहित भारी संख्या में पुलिस बल जिला अस्पताल पहुंच गया।एसपी सौरभ दीक्षित के मुताबिक दारोगा तिरमल सिंह सोरों थाने में ही किराये के मकान में रहते थे, आज शाम को सूचना प्राप्त हुई थी उप निरीक्षक त्रिमल सिंह ने😍 अपने रूम में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली, मौके पर पहुंची पुलिस ने दारोगा त्रिमल सिंह को फांसी के फंदे से उतार कर कासगंज जिला अस्पताल में लाया गया था, जहां चिकित्सकों से मृत घोषित कर दिया, त्रिमल सिंह आरटीओ  ऑफिस के सामने किराए के मकान में   रहते थे l, उनका परिवार आगरा में रहता था, उनके दो भाई कासगंज में ही पुलिस विभाग में है। त्रिमल सिंह के परिवार को सूचना दे दी गई है, जो भी अग्रिम कार्रवाई होगी उसे अवगत करा दिया जायेगा, आत्म हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।


वाइट- सौरभ दीक्षित, एसपी कासगंज।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2