सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में अलीगढ़ और दिल्ली में जीते अपने मैच, सट्टेबाजी चरम पर सिकंदराराऊ

 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में अलीगढ़ और दिल्ली में जीते अपने मैच, सट्टेबाजी चरम पर

सिकंदराराऊ

नगर पालिका क्रीड़ा स्थल मिनी स्टेडियम पर चले रहे ऑल इंडिया टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले रोमांचक मुकाबले में सहारा अलीगढ़ ने रेलवे इलाहाबाद को तीन विकेट से हरा दिया। दूसरे मुकाबले में इलेविन स्टार दिल्ली ने राया पर 25 रन से जीत दर्ज की । टूर्नामेंट में दिन-प्रतिदिन सट्टेबाजों का हस्तक्षेप बढता जा रहा है जिस तरह से मैदान पर खुलेआम छुट्टी बाजी चल रही है उसके चलते किसी भी दिन झगड़ा होने की संभावना है। पुलिस प्रशासन को इस मामले में कार्रवाई करनी पड़ सकती है। शनिवार को भी रन आउट के फैसले को लेकर दोनों टीमों के  समर्थन में सट्टेबाज खुलेआम मैदान पर उतर आए । 

पहले मुकाबले में रेलवे इलाहाबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 183 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। रेलवे इलाहाबाद की तरफ से आकाश पांडेय ने 36 गेंदों पर चार चौके और छह छक्के लगाकर ताबड़तोड़ 78 रन की पारी खेली। उनका साथ देते हुए निशांत ने 15 गेंदों में सात चौके लगाकर 30 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहारा अलीगढ़ की टीम ने सधी हुई शुरुआत की।

अलीगढ़ की तरफ से दुष्यंत ने 30 गेंदों का सामना करते हुए छह छक्के और पांच चौकों की मदद से 66 रन और शेखर ने सात गेंदों में तीन छक्के और एक चौका लगाकर 32 रन की पारी खेली। आकाश पांडेय की पारी रेलवे इलाहाबाद की हार टाल नहीं सकी और सहारा अलीगढ़ ने सात विकेट के नुकसान पर 188 बनाकर मुकाबला जीत लिया।

दूसरा मुकाबला इलेविन स्टार दिल्ली और राया के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इलेविन स्टार दिल्ली ने निधारित 20 ओवर में 157 रन बनाए। दिल्ली की तरफ से लवी चौहान ने 17 गेंदों में तीन छक्के और तीन चौकों की मदद से 35 रन और दिलशाद ने 18 गेंदों में एक छक्का और चार चौके लगाकर 30 रन की पारी खेली। जबाव में राया की टीम ने 18 ओवरों में 132 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और 25 रन से मुकाबला हार गई। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मीडिया प्रभारी फैजान भारती द्वारा प्रदान किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...