विवाहिता को पति ने फांसी लगाकर उतारा मौत के घाट

 विवाहिता को पति ने फांसी लगाकर उतारा मौत के घाट

सिकंदराराऊ

 कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई ने उसके पति पर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। 

अनीता देवी उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम नीजरा गोकुलपुर थाना सिकंदराराऊ  की शादी चंद्रपाल यादव निवासी गांव हुसैनपुर थाना सिकंदराराऊ के साथ हुई थी । गत रात्रि उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई और उसका शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला । घटना की जानकारी होने पर मृतका के मायके पक्ष के लोग आ गए। मृतका के भाई कालीचरन ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी बहन की शादी चंद्रपाल यादव के साथ हुई थी। अनीता देवी को उसके पति ने फांसी लगाकर मार दिया है। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और उन्होंने आला अधिकारियों को अवगत कराया । पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2