अलीगंज में गूंजे जय बम भोले के जयघोष
*मंदिरों,शिवालयों पर भक्तों ने शिव को किया जलाभिषेक--*
*कावड़ियों की रही भीड़-- *सड़को पर जाम जैसी समस्या बनी रही।*
जगह जगह रही पुलिस मौजूद भक्तों का रहा ताँता
अलीगंज। महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर जनपद भर में भक्तों का जनसैलाव उमड़ पड़ा।वही कावड़ियों की कावड़ यात्रा का जत्था सड़को पर डीजे की ध्वनि पर गुंजायमान हो रहा था।जनपद के शिव मंदिर व छोटे बड़े शिवालयों में भक्तों ने शिवलिग पर जलाभिषेक कर बेलपत्र,धतूरा पुष्प आदि चढ़ाए। महाशिवरात्रि पर्व पर जगह जगह बने शिव मंदिर व शिवालयों में श्रद्धालुओं से गुलजार नजर आये। भोर से ही भक्तों का रेला शिव मंदिरों में टूट पड़ा। शिवालयों में भोर में मंगला व महाआरती के साथ ही बाबा के जलाभिषेक के लिए कांवरियों व श्रद्धालुओं के आने का क्रम शुरू हो गया था। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। भक्तों में महिलाओं की संख्या सर्वाधिक थी। वही शिव भक्तों का जत्था सड़को पर चल रहा था।सड़क पर शिवभक्तों के जत्थे से काफी भीड़ रही सड़को पर जाम जैसे समस्या दिन भर रही।वही शहर कोतवाली नगर इंस्पेक्टर प्रेमपाल सिंह अपने हमराह फ़ोर्स के साथ पूरे दिन मुस्तेद रहे। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर उपड़ाक पाल आर एन कठेरिया नेडाक विभाग से आया गंगाजल को वितरित किया वही कोतवाली प्रभारी अलीगंज प्रेमपाल सिंह क्राइम इस्पेक्टर प्रदीप कुमार एसआई संजीव कुमार विजय कुमारने फ़ोर्स के साथ कावड़ियों को फल वितरण कर पुण्य का कार्य किया।
एक टिप्पणी भेजें