सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

स्वाधीनता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित शिवशंकर शर्मा की पुण्यतिथि पर हुआ एक शाम शहीदों के नाम जरा याद करो कुर्बानी कार्यक्रम का आयोजन

 स्वाधीनता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित शिवशंकर शर्मा की पुण्यतिथि पर हुआ एक शाम शहीदों के नाम जरा याद करो कुर्बानी कार्यक्रम का आयोजन

सिकंदराराऊ

स्वाधीनता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित शिवशंकर शर्मा की पावन पुण्यतिथि पर आयोजित एक शाम शहीदों के नाम जरा याद करो कुर्बानी कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंत चौराहा परशुराम वाटिका स्थित स्वाधीनता सेनानी स्मारक प्रांगण में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित शिवशंकर शर्मा की समाधि स्थल पर उनकी प्रतिमा पर बड़ी सादगी के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसकी अध्यक्षता भाई कामता प्रसाद शर्मा एवं संचालन कवि देवेंद्र दीक्षित एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी, विशिष्ट अतिथि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह,  राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी , राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित शिक्षक सुभाष चंद शर्मा, प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष बबलू सिसोदिया ने संयुक्त रूप से स्वाधीनता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित शिव शंकर शर्मा की प्रतिमा पर  माल्यार्पण कर व शाल उढाकर , पगड़ी बांधकर दीप प्रज्वलित करके एवं सभी आगंतुक अतिथियों द्वारा श्रद्धाभाव रूपी माला पहनाकर स्वर्गीय पंडित जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

 मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी ने कहा देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता आंदोलन में स्वर्गीय पंडित जी ने सिकंदराराऊ क्षेत्र से क्रांतिकारियों को जगाया और स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । 

विशिष्ट अतिथि कोतवाल प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि आज स्वाधीनता सेनानियों की बदौलत ही हम स्वतंत्र भारत के स्वतंत्र नागरिक बने। उनकी कुर्बानी उनके बलिदान ही हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। 

  राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने कहा जिन्होंने देश के लिए सब कुछ किया आज उनकी स्मृति में कुछ न होना बड़ी विडंबना है। मैं चाहता हूं स्वाधीनता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित शिव शंकर शर्मा जी की स्मृति में नगर में एक द्वार होना चाहिए। यहां के जनप्रतिनिधियों को आजादी के अमृत महोत्सव पर ऐसे सच्चे स्वाधीनता सेनानियों की स्मृति में कुछ न कुछ स्मारक जरूर जरूर बनवाना चाहिए। जिससे उनकी स्मृति को आगे तक जीवंत रख सकें। 

ग्राम प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष बबलू सिसोदिया जी ने कहा बहुत हर्ष का विषय है पिछले 25 वर्षों से स्वाधीनता संग्राम सेनानी की याद में प्रतिवर्ष एक शाम शहीदों के नाम जरा याद करो कुर्बानी के माध्यम से स्वाधीनता सेनानियों को नमन किया जाता है व याद किया जाता है। इसके लिए स्वाधीनता सेनानी परिवार एवं उनके उत्तराधिकारी धन्यवाद के पात्र हैं।

 कार्यक्रम के आयोजक सुनील शर्मा, नयना दीदी, चेतन शर्मा , लक्ष्मण स्वरूप शर्मा द्वारा आगंतुक अतिथियों को भारत माता का छवि चित्र देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ओमवती शर्मा, व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय , नयना शर्मा , बृज बिहारी कौशिक, चेतन पंडित ,रामप्रताप चौहान , विष्णु राजा, सुनील शर्मा , अभिषेक सभासद, धर्मेंद्र शर्मा अधिवक्ता , मोहित यादव , राजीव चतुर्वेदी, मुरारी लाल कश्यप , निखिलवर्ती पाठक , सुरेंद्र मास्टर , लक्ष्मण स्वरूप तरुण शर्मा, पारस शर्मा, दीपांशु शर्मा, कृष्णकांत कौशिक, धर्मेंद्र त्यागी, रितिक पांडेय, युवराज पंडित , कन्हैया शर्मा , रुद्र पंडित, प्रकाश कश्यप, सुमित कश्यप, प्रदीप उपाध्याय आदि गणमान्य प्रबुद्ध जनों ने स्वर्गीय पंडित शिव शंकर शर्मा की पावन पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं उनका भावपूर्ण स्मरण याद किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...