नौकरी के नाम पर  मामले में दो पर एफआईआर

 नौकरी के नाम पर  मामले में दो पर एफआईआर

अलीगंज- जल जीवन मिशन के तहत ग्रामों में बनाई जा रही पानी की टंकी पर नौकरी के नाम पर 90 लोगों से ठगी के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पीडित की तहरीर पर पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों को आरोपी बनाया है। अन्य पीडितों को उक्त विवेचना में शामिल किया जाएगा। 

अलीगंज क्षेत्र के ग्राम राई निवासी नेपाल सिंह पुत्र धर्म सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसके अलीगंज में लोकवाणी केन्द्र है। उसके केन्द्र पर ग्राम अगौनापुर की रूबी शाक्य पत्नी संकेत एवं नगर के मोहल्ला काजी निवासी आजम खां पुत्र अकसर खां का आना-जाना रहता था। रूबी अपने आपको ब्लाक में कर्मचारी वहीं आजम जल जीवन मिशन के तहत एनजीओ संचालक बताता था। उक्त रूबी और आजम ने गांव में बनाई जा रही पानी की टंकी पर सुपवाइजर, आॅपरेटर एवं महिला स्वास्थ्य मित्र की नौकरी निकली है, जिसमें इच्छुक लोग नौकरी कर सकते है। 

नेपाल का आरोप है कि उसने स्वयं सुपरवाइजर की नौकरी के लिए 70 हजार रूपए उक्त दोनों को दे दिए। इसके अलावा लगभग 90 युवा-युवतियों से भी आॅपरेटर, सुपरवाइजर, स्वास्थ्य मित्र के नाम पर 30-30 हजार रूपए ले लिए। जब समय से नौकरी न मिली तो सभी ने अपने-अपने रूपए की मांग की, लेकिन उक्त लोगों ने गालियां देकर भगा दिया। कोतवाली प्रभारी प्रेमपाल ने बताया कि वादी की तहरीर पर धोखाधडी, पैसे वापस न देने तथा गाली गलौज की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि जो भी व्यक्ति ठगी के शिकार हुए हैं, वह अपने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकते है, जिनको विवेचना में शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2