सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कृषि विज्ञान केंद्र हाथरस में हो रहा कड़कनाथ मुर्गा पालन हाथरस

 कृषि विज्ञान केंद्र हाथरस में हो रहा कड़कनाथ मुर्गा पालन

हाथरस

कड़कनाथ मुर्गा पालन फायदे का कारोबार है। यह सामान्य मुर्गा से कई गुना महंगा बिकता है। इसका रखरखाव व लागत कम हैं। इसके खाने में कई बीमारियों से फायदा पहुंचता है। कड़कनाथ एकमात्र काले मांस वाली नस्ल है। इसे काली मासी नाम से भी जाना जाता है। इसके त्वचा, मांस, टांग, पंजा, हड्डी, चोंच, जीभ, पंख आदि सभी काले रंग के होते हैं। कड़कनाथ के मांस में मेलानिन नामक पिगमेंट पाया जाता है जिससे इसका मांस काला होता है। कड़कनाथ का मांस विशेष स्वाद वाला होता है। इसमें उच्च गुणवत्ता युक्त प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है। तमाम तरह के औषधीय गुण के कारण, कम लागत में लाभ अधिक प्राप्त होने के कारण इसकी मांग बहुत ज्यादा हो रही है। अन्य मुर्गों की तुलना में इसकी मृत्यु दर काफी कम है। जिससे लाभ अधिक होता है। इसमें उच्च गुणवत्ता युक्त प्रोटीन की मात्रा 25 प्रतिशत जबकि अन्य मुर्गों में 18 से 20 प्रतिशत होती है। इसमें 18 प्रकार के एमिनो एसिड पाए जाते हैं। इसके मांस में लिनोलिक एसिड की मात्रा 24 प्रतिशत तथा सामान्य ब्रायलर में 21 प्रतिशत तक होती है। विटामिन बी1, बी2, बी6, बी12 तथा विटामिन सी तथा विटामिन ई इसके मांस में प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। सामान्य ब्रायलर में वसा की मात्रा 13 से 25 प्रतिशत तक होती है जबकि कड़कनाथ में बहुत कम 0.75 से 1.05 प्रतिशत तक होती है। इसमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा 180 मिलीग्राम प्रति 100 ग्राम पाई जाती है जबकि सामान्य ब्रायलर में 218 मिलीग्राम प्रति 100 ग्राम होती है। जो कि हृदयाघात तथा उक्त रक्तचाप के रोगियों के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। इसके अतिरिक्त आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस समुचित मात्रा में पाया जाता है। इसका मांस कैंसर, डायबिटीज, हृदय रोग, श्वास रोग तथा प्रजनन से संबंधित समस्याओं के निदान में भी बहुत ही उपयोगी है। इसका मांस कामोद्दीपक माना जाता है। जो प्रजनन शक्ति को बढ़ाने में सहायक है। इसका उपयोग एक विशेष तंत्रिका विकार के इलाज में उपयोगी है। इसका अंडा भी बहुत ही पौष्टिक होता है। यह भूरे रंग का होता है। इसके अंडे का उपयोग सिरदर्द, नेफ्रेटिस, अस्थमा के लिए किया जाता है। बाजार में इसका मूल्य रु50 से 100 प्रति अंडा है। इसके मांस की पौष्टिकता व गुणों के कारण इसकी कीमत  रु. 800 से 1200 प्रति किलोग्राम बाजार में है। उपरोक्त गुणों के कारण ही इसका पालन पूरे देश में बढ़ रहा है। 

किसान भाइयों के लिए इसका पालन पोषण बहुत आसान है। इसकी 3 प्रजातियां होती हैं, जेट ब्लैक , गोल्डन  , पेंसिल्ड । इसके लिए छोटे स्तर से या बड़े स्तर पर शुरुआत कर सकते हैं। किसान अपने घर पर छोटा सा दड़बा बनाकर पाल सकते हैं। इसके आवास के लिए प्रति मुर्गा 1 से 1.5 वर्ग फीट की आवश्यकता होती है। आवास पूर्व पश्चिम दिशा में रखते हैं। इसकी दीवार की ऊंचाई कुल 8 फिट रखते हैं जिसमें 6 फुट जाली तथा 2 फिट ईंट की दीवार बनाते हैं। फर्श पक्का रखते हैं। छत एस्बेस्टस, फाइबर, टिन या पक्का बना सकते हैं। इसके लिए विशेष आवास की आवश्यकता नहीं होती है क्योंकि इसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत अधिक होती है। इसके लिए विशेष आहार की आवश्यकता नहीं होती क्योंकि यह एक घुमंतू प्रजाति है। घूम घूम कर अपना पेट भर लेती है। यदि व्यवसायिक के रूप से इसका पालन करते हैं तो इसको कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, खनिज लवण, विटामिन की संतुलित मात्रा देनी चाहिए। इसको आहार उम्र के हिसाब से प्रीस्टार्टर 0-4 सप्ताह, स्टार्टर 5-8 सप्ताह तथा फिनिशर 9 सप्ताह के बाद तक देते हैं। इसके आहार में बाजरा, मक्का, राइस ब्रान, सोया मिल आदि प्रमुख रूप से होता है। आजकल बाजार में बना बनाया आहार मिलता है उसे खिलाया जा सकता है। पानी साफ व शुद्ध हर समय उपलब्धता होनी चाहिए। समय समय पर लगने वाली विभिन्न बीमारियों जैसे मैरेक्स, रानीखेत, गम्बेरो बीमारियों के टीके लगवाते रहना चाहिए। जनपद में कृषि विज्ञान केंद्र हाथरस में कड़कनाथ का पालन लगातार हो रहा है जो बिक्री व प्रदर्शन हेतु किसानों के लिए उपलब्ध है। कृषि विज्ञान केंद्र, हाथरस के डॉ सुधीर कुमार रावत, वैज्ञानिक पशुपालन से संपर्क करकेे जो भी किसान इसको पालन चाहते हैं, पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...