बुधवार को खेला जाएगा ऑल इंडिया T20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच

 बुधवार को खेला जाएगा ऑल इंडिया T20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच

सिकंदराराऊ 

नगर पालिका क्रीड़ा स्थल मिनी स्टेडियम में आयोजित ऑल इंडिया T20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच बुधवार 22 फरवरी को प्रातः 11:00 बजे से सहारा क्रिकेट क्लब अलीगढ़ एवं जीशान क्रिकेट क्लब अलीगढ़ के बीच में खेला जाएगा ।जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल की पत्नी भाजपा नेत्री मधु बघेल एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व चेयरमैन पति इकराम कुरैशी होंगे। 

यह जानकारी टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष पंकज पचौरी ने दी है। उन्होंने सभी खेल प्रेमियों से फाइनल मैच में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2