सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

डीएम एवं एसपी ने महाशिवरात्रि पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा  एवं कावड़ियों के रुट का भ्रमण कर पुलिस प्रबन्ध हेतु दिये आवश्यक दिशा निर्देश

 डीएम एवं एसपी ने महाशिवरात्रि पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा  एवं कावड़ियों के रुट का भ्रमण कर पुलिस प्रबन्ध हेतु दिये आवश्यक दिशा निर्देश

सिकंदराराऊ

 जिलाधिकारी अर्चना वर्मा व पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय द्वारा संयुक्त रूप से महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर कांवड यात्रा के दृष्टिगत कांवडियों के मुख्य रुट मार्ग कासगंज बार्डर, अगसौली चौराहा , पंत चौराहा, सलेमपुर, रतिभानपुर, कैलोरा चौराहा, मैण्डू आदि स्थानों का भ्रमण निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया  तथा महाशिवरात्रि पर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, उप जिलाधिकारी, प्रभारी निरीक्षक थाना सिकन्द्राराऊ व हसायन आदि मौजूद रहे । 

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा भ्रमण के दौरान कावडियों के आने-जाने वाले रुट का भ्रमण किया गया तथा रुट में पर्याप्त पुलिस प्रबन्ध करने हेतु व उन्हें सतर्कता के ड्यूटी करने तथा कावडियों को सामूहिक रूप से जत्थों में रवाना करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा बताया गया कि कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत कांवड़ियों के आने-जाने वाले रास्तों को सेक्टरो में विभाजित किया गया। जिसमें पर्याप्त पुलिस व प्रशासन अधिकारी/कर्मचारीगणो की ड्यूटी लगायी जायेगी तथा महाशिवरात्रि के पर्व पर आने-जाने वाले कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो उसके लिये जगह जगह कैम्प बनाये जायेंगे । कैम्पों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं यथा विद्युत, पानी, स्वअल्पाहार आदि की व्यवस्था की जायेगी । साथ ही पुलिस अधीक्षक हाथऱस द्वारा पंत चौराहा सिकंदराराऊ पर कांवड़ियों के आने-जाने व यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु चौबीस घंटे आवश्यकतानुसार पुलिस बल को तैनात करने के निर्देश दिए गये। साथ ही कासगंज बरेली-कासगंज-मथुरा मार्ग पर कांवरियों व भक्तजनों की काफी संख्या में भीड होने के कारण कांवरियों व आमजनमानस की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।

पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिले में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों और कांवड़ियों के आने-जाने वाले रास्तों पर पर्याप्त पुलिस बल लगाने व ड्यूटियों को समय-समय पर चेक करने एवं मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में निर्देशित किया। उन्होंने सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

इस दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा कांवडियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी कर कावंडियों के ठहरने एवं सूक्ष्म जलपान हेतु बने शिविरों में प्रकाश, पानी, बैठने के लिए कुर्सी व आराम करने हेतु चारपाई, गद्दे, प्राथमिक चिकित्सा, जलपान, स्वल्पाहार, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, साफ-सफाई, आदि की समुचित व्यवस्था हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । कांवड यात्रा के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम किये गए है। सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों एवं पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगायी जायेगी । साथ ही जनपद में जगह-जगह बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्ति, वाहनों की सघनता से चेकिंग की जायेगी तथा आने-जाने वाले कावडियों का समुचित मार्गदर्शन किया जा रहा है । हाथरस पुलिस एवं प्रशासन जनपद में कांवड यात्रा के दृष्टिगत चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु कटिबद्ध है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...