ब्रेकिंग कासगंज /फेसबुक से अवैध असलाह फैक्ट्री तक पहुंची पुलिस, दो गिरफ्तार

 ब्रेकिंग कासगंज /फेसबुक से अवैध असलाह फैक्ट्री तक पहुंची पुलिस, दो गिरफ्तार



कासगंज- फेसबुक से अवैध असलाह फैक्ट्री तक पहुंची कासगंज पुलिस,




मौके से दो को गिरफ्तार कर एक बंदूक, तीन तमंचा,दो अधबने तमंचा,12 तमंचों की नाल के अलावा शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद,



एसपी ने प्रेसवार्ता कर असलाह फैक्ट्री का किया खुलासा,



बोले आगामी त्योहारों में सप्लाई करने के लिए तैयार किये जा रहे थे बड़े पैमानों पर असलाह,


दोनों को गिरफ्तार कर भेजा जेल की सलाखों के पीछे।


एंकर --- कासगंज जनपद की सदर कोतवाली पुलिस को फेसबुक से एक बड़ी  सफलता मिली। फेसबुक पर पडे तमंचा लेकर फ़ोटो से पुलिस असलाह फैक्ट्री तक पहुंच गई। पुलिस ने छापामार कर असलाह फैक्ट्री संचालक सहित दो को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके कब्जे से एक  बंदूक, तीन तमंचा,दो अधबने तमंचा, 12 तमंचों की नाल, खाली खोखो करतूत के अलावा शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये हैं। फिलहाल दोनों को प्रेसवार्ता के बाद जेल भेज दिया है।


पुलिस सभागार में आयोजित हुई प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, एएसपी जितेन्द्र दूबे, सीओ अजीत चौहान ने मीडिया कर्मियों को बताया कि अर्जुन नाम के युवक ने तमंचा के साथ अपनी फेसबुक एकाउंट पर फ़ोटो डाल दिया था, जिसको लेकर पुलिस अर्लट हुईl


कासगंज शहर के मोहल्ला मोहन गंदानाला स्थित एक घर में पहुंच गई, जहां पुलिस टीम ने एक बंदूक, तीन बने , दो अधबने तमंचा,12 तमंचाओ की नाल ब भारी संख्या में तमंचा तैयार करने वाले उपकरण बरामद किये गये हैं।एसपी ने बताया ये तमंचा आगामी त्योहारों पर सप्लाई किये जाने को लेकर तैयार किये जा रहे थे, फिलहाल पुलिस ने फैजान पुत्र बुंदू खां अर्जुन पुत्र हप्पू निवासी बडारी वैश्य को जेल भेज दिया है।इनके खिलाफ पूर्व में भी आधा दर्जन मामले दर्ज हैं।


वाइट-सौरभ दीक्षित ( पुलिस अधीक्षक कासगंज , )

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2