एसएसपी ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक दिशा- निर्देश!
अलीगंज/एटा। सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा उदय शंकर सिंह ने कोतवाली अलीगंज में मासिक अपराध समीक्षा बैठक में अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि अधीनस्थ अपराध नियंत्रण के प्रति गंभीर रहें और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करें। वही आगामी पर्व होली व मुस्लिमो का शवे रात का पर्व एक साथ है। शांति व्यवस्था सहित अपराधी प्रवत्ति के लोगों पर विशेष नज़र रखी जाए।एसएसपी ने अधीनस्थों को बिगड़ती यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ठोस कार्य योजना बनाकर उस पर काम करने के निर्देश दिए। कहा कि जाम लगने वाले स्थानों को चिन्हित कर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाये गये अभियान में और तेेजी लाई जाए। तस्कर छोटा हो या बड़ा उसे सलाखों के पीछे पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अपनेअधीनस्थों को वांछितों की भी धरपकड़ के निर्देश दिए। कहा कि वांछितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। साथ ही वारंटों के तामीलों में भी तेजी लाई जाए। एसएसपी ने अपराध नियंत्रण की दिशा में भी काम करने को कहा। कहा कि संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जाए। साथ ही पुराने अपराधियों की गति? विधियों पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। सत्यापन अभियान तेज किया जाए। रात्रि गश्त प्रभावी की जाए। इस बैठक में सीओ विक्रान्त द्विवेदी कोतवाली प्रभारी अलीगंज प्रेमपाल सिंह सहित राजा का रामपुर नयागांव जसरथपुर जैथरा के प्रभारी मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें