सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

धूमधाम के साथ निकाली गई सिकंदराराऊ में शिव शक्ति संकीर्तन यात्रा, उमड़ी हजारों की भीड़

 धूमधाम के साथ निकाली गई सिकंदराराऊ में शिव शक्ति संकीर्तन यात्रा, उमड़ी हजारों की भीड़



सिकंदराराऊ

महाशिवरात्रि पर सिकंदराराऊ में शिव भक्तों ने शनिवार को ऐतिहासिक शिव शक्ति संकीर्तन यात्रा धूमधाम से निकाली। इसमें अनेक झाकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। यात्रा में शामिल हजारों शिव भक्तों ने राष्ट्र प्रेम का जज्बा भी दिखाया। 

यात्रा का शुभारंभ मोहल्ला गोसगंज स्थित गौरी शंकर  हिन्दू इंटर कॉलेज से हुआ। गौसगंज, नौरंगाबाद, जीटी रोड, पुरानी सब्जी मंडी रोड, राठी चौराहा, बड़ा बाजार, नयागंज, जीटी रोड नगला लाला, पंत चौराहा, पुरानी तहसील रोड, ब्राह्मणपुरी, दमदमा आदि मार्गों से होती हुई गुजरी। यात्रा का श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। एक दर्जन वाहनों में लगे डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर युवा थिरकते चल रहे थे।  शोभायात्रा में शामिल भगवान शिव की झांकी सभी लोगों को मोहित कर रही थी। यात्रा में शिव भक्तों ने करतबों का अनूठा प्रदर्शन भी किया। 

शोभायात्रा में हर-हर महादेव, बम -बम भोले की अनुगूंज से नगरी शिवमय हो गई। युवा बाइकों पर हर-हर शम्भू, हर-हर महाकाल के जयकारे लगाते चल रहे थे। इसके साथ ही वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे भी लग रहे थे। शिव भक्ति के रंग में रंगी संकीर्तन यात्रा राष्ट्रभक्ति से भी ओतप्रोत थी।

शिव शक्ति यात्रा में हजारों लोगों की भीड़ के चलते प्रशासन काफी चौकन्ना था।  उप जिला अधिकारी वेद सिंह चौहान,  सीओ आनंद कुमार, तहसीलदार अनिल कुमार ,कोतवाल अशोक कुमार सिंह क्राइम सुरेश बाबू ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रखी थी। 

शिव भक्तों में ठंडाई पीने का खूब उत्साह नजर आया। यात्रा के शुरू होने से पहले ही ड्रमों में ठंडाई छानी गई। ठंडाई पीने के बाद भक्त यात्रा में झूमते हुए आगे बढ़े। कई जगह ठंडाई का वितरण हुआ। 

 इस अवसर पर विपिन वार्ष्णेय, पंकज गुप्ता, बबलू यादव पूर्व जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव दिनेश यादव विजय यादव संजू यादव खन्ना यादव राजकुमार यादव  डॉक्टर सुनील यादव रामप्रकाश यादव  मनोज पंडित, विवेकशील राघव, देवेंद्र राघव, , चेतन शर्मा, बृज बिहारी कौशिक, बबलू सिसोदिया, धीरज वार्ष्णेय, अमन गुप्ता, विक्की राइडर, मीरा माहेश्वरी ,शशि वाला वार्ष्णेय, संतोष पुंडीर ,निखिलवर्ती पाठक, अंकुश उपाध्याय, किशोर कुमार पंडा, तेजवीर सिंह सिसौदिया, नीरज वैश्य, सूरज वार्ष्णेय, अभिषेक वार्ष्णेय, प्रवीण वार्ष्णेय, योगेश हिंदूवादी, राहुल हिंदूवादी, आकाश दीक्षित, संतोष पुंढीर, निशांत चौहान ,रवि यादव, अमितोश राठी, राज वार्ष्णेय, रितिक वार्ष्णेय, हीरा अग्रवाल, नितिन यादव, दीपेश वाल्मीकि, रवि कुशवाह, मनोज यादव, राजा ठाकुर  आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...