ससुर एवं साले ने मारपीट करके 175000 रुपये छीने
ससुर एवं साले ने मारपीट करके नगर के मोहल्ला गौसगंज निवासी एक व्यक्ति से 1,75,000 रुपये छीन लिए और जान से मारने की धमकी दी है। घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई है ।
धर्मपाल सिंह यादव पुत्र राजपाल सिंह निवासी गांव हुसैनपुर हाल निवासी मोहल्ला गौसगंज ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 24 फरवरी 2023 को रात 11:00 बजे पीड़ित पेंठ में खरीदी हुई मवेशी को बेचकर 1,75,000 लेकर सिकंदराराऊ के मोहल्ला गौसगंज स्थित अपने मकान पर पहुंचा था कि उसी दौरान पीड़ित का साला एवं ससुर निवासी मोहल्ला गौसगंज थाना सिकंदराराऊ मौका पाकर घर में घुस आए और पैसों को देखकर उनकी नियत खराब हो गई तथा उक्त दोनों ने गाली गलौज व मारपीट कर पीड़ित से रुपए छीन लिए । झगड़े के दौरान पीड़ित के शरीर में जगह जगह चोटें आई हैं। आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।


एक टिप्पणी भेजें