अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बहन की मौत , भाई घायल
अलीगढ़ रोड पर केजीएन कॉलेज के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार बहन की मौत हो गई और भाई घायल हो गया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सौरव कुमार निवासी नारखी जिला फिरोजाबाद अपनी बहन राधिका 12 वर्ष के साथ सिकंदराराऊ से मोटरसाइकिल द्वारा अलीगढ़ की ओर जा रहा था । अलीगढ़ रोड पर केजीएन कॉलेज के निकट पहुंचा तो पीछे से जा रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे राधिका की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और सौरव घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने राधिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


एक टिप्पणी भेजें