सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

2011 में की थी घटना, पुलिस सबूत जुटाने में जुटी  पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव पर दुष्कर्म का आरोप

 👉 2011 में की थी घटना, पुलिस सबूत जुटाने में जुटी

 पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव पर दुष्कर्म का आरोप

विधायक रामेश्वर सिंह यादव पर एक महिला ने नौकरी के बहाने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। करीब 11 साल बाद सामने आई पीड़िता ने कोर्ट के आदेश से कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज कराई गई रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाएं है कि उनके बेटों, भाई ने धमकाया था तथा उनपर भी छेड़खानी का आरोप लगाया है। मामले की विवेचना नगर प्रभारी कर रहे है।

कोतवाली नगर के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता ने कोर्ट के आदेश से रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि पति दिव्यांग है और घर का खर्च उठाने के लिए नौकरी की तलाश में थी। आरोप है कि 2011 में वह नौकरी की तलाश में बस स्टैंड स्थित घर पर गई थी। वहां पर पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव मिले थे। पीड़िता ने उनसे नौकरी दिलवाने के लिए बात की। उन्होने अपने अलीगंज स्थित स्कूल में चपरासी की नौकरी दिलवाने का आश्वासन दे दिया था। तीन दिन बाद फिर से उन्होने घर पर बुलाया ओर कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए। कहा कि बस स्टैंड स्थित घर पर अकेला रहता हूं और खाना बनाने की दिक्कत है। हर दिन घर पर आकर खाना बना दिया करो।


आरोप है कि पूर्व विधायक ने उनके साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर नौकरी नहीं लगवाने की बात कही। कई बार घटना को अंजाम दिया। नौकरी नहीं लगी। 2012 में अलीगंज से विधायक का चुनाव जीत गए थे। आरोप है कि नौ मार्च 2012 को चुनाव जीतने के बाद पीड़िता विधायक के घर बस स्टैंड पहुंची। आरोप है कि वहां पर जुगेन्द्र सिंह यादव, सुबोध यादव, प्रमोद यादव निवासी प्रेमनगर मौजूद थे। पीड़िता ने विधायक से कहा कि उनकी नौकरी नहीं लगी और गलत कार्य की शिकायत करेगी। इसी बात पर भाई, बेटों ने रिवाल्वर तान दी और छेड़खानी का भी आरोप लगाया है। जिसके बाद वह ड़री-सहमी छिप-छिपकर रह रही थी। आरोप है कि पीड़िता के खिलाफ थाना जैथरा में झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया था, जिसमें उसे जेल भी भिजवा दिया था। जमानत पर वह बाहर आई। जानकारी होने के बाद पीड़िता ने कोर्ट के आदेश से कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 

 *पीड़िता ने कोर्ट के आदेश से पूर्व विधायक सहित चार के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की विवेचना की नगर पुलिस कर रही है। नौकरी का झांसा देकर पूर्व विधायक पर दुष्कर्म का आरोप है। भाई, अन्य पर पिटाई, छेड़खानी का आरोप है।* 


विनोद कुमार पांडेय, एएसपी क्राइम एटा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...