सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ झण्डे को दी सलामी



पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदत्त पदक व प्रशंसा चिह्न प्रदान करने के साथ सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित 


हाथरस। 

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन हाथरस मे झण्डारोहण कर सभी को देश रक्षा, एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई गई । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन  हिमांशु माथुर, प्रतिसार निरीक्षक  राजकुमार व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

पुलिस अधीक्षक  द्वारा पुलिस लाइन में झंडारोहण किया गया तथा उपस्थित सभी लोगो द्वारा राष्ट्रगान का गायन किया गया । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक  द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों को संकल्प पत्र पढ़कर भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोक तंत्रात्मक गणराज्य बनाने, आपसी भाईचारा, बन्धुता, दृढ़संकल्प तथा सभी मतभेद शांतिपूर्ण तरीके से दूर करने की शपथ दिलाई गई  ।

 पुलिस अधीक्षक ने अपने सम्बोधन में इस पावन दिवस के महत्ता को याद करते हुए सैंकड़ों महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान को याद किया एवं सभी पुलिसकर्मियों को अपने राष्ट्र के सम्मान को बनाये रखने व सभी को सत्यनिष्ठा के साथ अपना कर्तव्य पालन कर सुरक्षित एवं शक्तिशाली राष्ट्र के निर्माण में योगदान करने हेतु प्रेरित किया ।  पुलिस अधीक्षक ने कहा कि स्वतंत्रता स्वच्छंदता नहीं है जो हमें मनमानी करने की छूट दे बल्कि हम जहाँ भी रहे अपने कर्तव्यों का निष्पादन इस तरह से करें कि वो राष्ट्र की मंशा के अनुरूप राष्ट्र को मजबूत करें । हमको किसी को परेशान करने की नियत से कार्य नही करना चाहिए । सच्ची स्वतंत्रता एक अच्छे परिवेश में जो हमारे पूर्वजों ने हमको दी है कि आज हम एक उनमुक्त वातावरण में सांस ले रहे है । एक ऐसे राष्ट्र में हम अपने जीवन को खुशहाल बना रहे है कि जहाँ पर कोई धर्म, जाति आदि का प्रतिबंध नही है । हम अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा से कर राष्ट्र की शक्ति बनें तथा सभी से अपील की सभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन अच्छे ढंग से करें जिसे राष्ट्र और सशक्त व सुंदर बनें । 

 चिरंजीव नाथ सिन्हा पुलिस अधीक्षक  हाथरस को महामहिम राष्ट्रपति  के “पुलिस पदक”  से सम्मानित किया गया ।

इसी क्रम में  अशोक कुमार- अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस,  योगेंद्र कृष्ण नारायण- क्षेत्राधिकारी नगर,  योगेश कुमार-थानाध्यक्ष सादाबाद,  चेतन राजौरा- आरक्षी को श्रीमान पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा प्रदत्त “प्रशंसा चिन्ह” सिल्वर से सम्मानित किया गया । महेन्द्र सिंह- निरीक्षक गोपनीय कार्यालय हाथरस, राकेश कुमार - उपनिरीक्षक वाचक कार्यालय हाथरस को गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदत्त अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया । इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उत्कृष्ट, सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में निरीक्षक मनीष चिकारा(पीआरओ पुलिस अधीक्षक), निरीक्षक डा0 कमलेश(प्रभारी डीटीयू), निरीक्षक  मुकेश कुमार (एण्टी थैफ्ट स्क्वाड), उ0नि0  मयंक चौधरी (पीआरओ पुलिस अधीक्षक),उ0नि0 अजयराज पाल (कोतवाली नगर ), उ0नि0   राकेश कुमार (हाथरस गेट). उ0नि0 शिवम साहू(चंदपा), उ0नि0 कृष्ण कुमार शर्मा (हसायन), उ0नि0  अनिल कुमार( गोपनीय कार्यलय पुलिस अधीक्षक), उ0नि0 श्री कमलेश (अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय ), उ0नि0 श्रीमती रितु तोमर( लोक शिकायत प्रकोष्ठ), उ0नि0  सचिन चौधरी (साइबर क्राइम) , उ0नि0 धीरज गौतम (सर्विलांस सैल) , उ0नि0  रामब्रज ( वाचक कार्यालय पुलिस अधीक्षक ), एफएससओ  दीपक कुमार (फायर सर्विस), कम्प्यूटर ऑपरेटर उमेश कुमार (मीडिया सैल),कम्प्यूटर ऑपरेटर स्नेहान्शु शाक्य (डीसी), मु0आ0 सतनाम सिंह ( चालक पुलिस अधीक्षक ) . मु0आ0 अजय यादव ( चालक पुलिस अधीक्षक ), मु0आ0 अमरदीप सिंह ( चालक पुलिस अधीक्षक ) , मु0आ0 धर्मेन्द्र ( सिकन्द्राराऊ). मु0आ0 संजय यादव ( हाथरस जंक्शन). मु0आ0 भीमप्रताप (यातायात). मु0आ0 प्रतुल गुप्ता(जन सूचना सैल), मु0आ0 नवीन कुमार (गोपनीय कार्यालय पुलिस अधीक्षक ) , मु0आ0 सुनील कुमार (आर्मोरर पुलिस लाइन), महिला मुख्य आरक्षी श्वेता राजपूत (महिला थाना), म0मु0आ0 शिखा राणा ( आईजीआरएस सैल), आरक्षी एपी भुवनेश कुमार (टेलीफोन ड्यूटी), का0 सचिन यादव (मीडिया सैल  हाथऱस), आरक्षी एपी महेश कुमार सिंह (स्कोर्ट पुलिस अधीक्षक), का0 हितेश शर्मा (सादाबाद), का0 गौरव शर्मा (मानवाधिकार सैल), प्र0प्ररि0 रामखिलाडी (कन्ट्रोल रुम), का0 मनु चौधरी (डीसीआरबी), का0 बिजेन्द्र सिंह (हसायन), का0 हितेश कुमार (डायल 112 हाथरस), का0एपी0 दीपक कुमार (पुलिस लाइन), आरक्षी पंकज राणा(एलआईयू), म0का0 प्रीती (सासनी), म0का0 रेखा शर्मा (मुरसान)  को सरहानीय कार्यो के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया ।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...