आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान अगसौली मंडल के कस्बा कचौरा में श्री कृष्ण मंदिर से सरस्वती शिशु मंदिर तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ रैली संयोजक प्रमुख दवा व्यवसायी एवं भाजपा नेता देवेंद्र राघव व मुकेश चौहान तथा जिला पंचायत सदस्य सोनू चौहान ने संयुक्त रूप से किया। पूरा वातावरण देश प्रेम के नारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर सुबोध गुप्ता, सचिन गुप्ता, जितेंद्र राजपूत, गौरेश चौहान, देवेंद्र राणा, पंकज शर्मा, हृदेश चौहान, विशाल चौहान प्रधान पीपल गांव, अशोक यादव प्रधान कचौरा, सुधीर पुंडीर ,वीरेश पुंडीर ,,रामनिवास चौहान, रवि राघव, रोहित राघव, जितेंद्र सगर, डॉ अनिल माहेश्वरी, मुकेश शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें