रितिक यादव ने देश की सर्वोच्च सिविल सेवा परीक्षा में पांचवी रैंक पाकर आईईएस बनकर यादव समाज को गौरान्वित किया है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता को दिया है ।
रितिक यादव का नगर के राधानगर कालोनी में शैलू यादव जिला सचिव अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के आवास पर रामखिलाडी यादव की अध्यक्षता में भव्य स्वागत हुआ। संचालन संजीव यादव ने किया।
स्वागत समारोह में आई ई एस बने रितिक यादव ने कहा कि मेरे माता पिता ने हमेशा मुझे हौंसला दिया। मैंने कडी मेहनत से परीक्षा पास की।
अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश महासचिव महेश यादव संघर्षी व जिला संयोजक हरपाल सिह यादव ने कहा कि यह परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षा है। इसे पास करना एक बहुत बडी उपलब्धि है।
समारोह में बीरेन्द्र शर्मा, रामखिलाडी यादव, शैलू यादव, संजीव यादव, समीर यादव एडवोकेट, सुखवीर सिह यादव, श्रीनिवास मुनीम जी, प्रवेन्द्र यादव एडवोकेट, सत्यवीर यादव एडवोकेट, शिवम यादव, अमन यादव, शेर सिह यादव, सर्वेन्द्र यादव, मनोज यादव, सचित यादव, दुष्यंत यादव, विमलेश यादव, अंशू यादव, आलोक यादव, रिंकू यादव, सनोज यादव, देवेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें