अवैध शराब निर्माण, बिक्री , परिवहन , भंडारण, अपमिश्रण, ओवर रेटिंग के प्रवर्तन अभियान के दृष्टिगत आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशन तथा जिलाधिकारी हाथरस के पर्यवेक्षण तथा जिला आबकारी अधिकारी हाथरस के नेतृत्व में जनपद हाथरस में आबकारी टीम द्वारा थाना चन्दपा अंतर्गत बिसाना, बुलगढ़ी , मीतई एवं थाना हाथरस गेट अंतर्गत नगला सड़क, माधव विहार , टुकसान, हतिसा ,भगवन्तपुर आदि क्षेत्र की विभिन्न देशी एवं कंपोजिट मदिरा दुकानों का भी औचक निरीक्षण करते हुए स्टॉक का मिलान किया गया । साथ ही हाथरस बाईपास पर स्थित विभिन्न ट्रक, टैंकर की चैकिंग की गई।
इसके अतिरिक्त हाथरस बाईपास पर स्थित विभिन्न होटल, ढाबों की सघन तलाशी भी ली गई तथा ढाबा संचालक को भी कड़ी चेतावनी दी गई कि अपने परिसर में मदिरापान न होने दें। अन्यथा नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
कार्यवाही के दौरान क्षितिज कुमार, आबकारी निरीक्षक हाथरस सदर मय स्टॉफ उपस्थित रहे।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें