सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर सिकंदराराऊ में निकली योगीराज श्री कृष्ण की भव्य शोभायात्रा

सिकंदराराऊ । 

भगवान श्री कृष्ण योगीराज के जन्मोत्सव के अवसर पर शनिवार को मोहल्ला गौसगंज स्थित गौरीशंकर हिंदू इंटर कॉलेज से पहली बार एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इससे पूर्व हवन यज्ञ आदि का कार्यक्रम गौरीशंकर हिंदू इंटर कॉलेज में हुआ  एवं भव्य समारोह के दौरान नगर के गणमान्य लोगों एवं व्यापारियों तथा वृद्ध जनों को साफा बांधकर सम्मानित किया गया। ढोल नगाड़ों तथा गाजे बाजे के साथ गौरीशंकर हिंदू इंटर कॉलेज से चलकर भगवान श्री कृष्ण की शोभायात्रा पुराने डाकखाने लायक हलवाई, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, राठी चौराहा, हुरमत गंज, डॉ अरविंद सारस्वत की ओर से होते हुए मोहल्ला नौरंगाबाद, कोतवाली, जीटी रोड, पुरानी सब्जी मंडी, बड़ा बाजार, राठी चौराहा, नयागंज बाजार, जीटी रोड होते हुए पंत चौराहा, पुरानी तहसील रोड, मोहल्ला बगिया बारहसैनी, स्टेट बैंक रोड होते हुए जीटी रोड स्थित पूर्व सांसद कुंवर देवेंद्र सिंह यादव के परिसर में पहुँचकर संपन्न हुई। 

शोभायात्राओं में श्रीकृष्ण-राधा की मनमोहक झांकियां शामिल रही। काली के स्वरूप तलवारबाजी के करतब दिखाते हुए चल रहे थे। बैंडबाजों के साथ निकाली शौभायात्राओं में श्रद्धालु झूमते नजर आए। शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह फूलों से स्वागत हुआ।

शोभायात्रा में सैकड़ों लोग शामिल रहे। आयोजन को लेकर स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम रहें। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े एग्जाम में भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात रहा उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी एवं कोतवाल सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए थे। इस भव्य आयोजन ने न केवल धार्मिक भावनाओं को प्रकट किया बल्कि समाज में एकता और भाईचारे का संदेश भी फैलाया।

इस अवसर पर बबलू यादव , संजीव यादव, गिनेश यादव, महेंद्र सोलंकी, बबलू रामकिशन, बबलू सिसौदिया, विशाल वार्ष्णेय, वैभव वार्ष्णेय, सुनील यादव, बनी सिंह बघेल, सत्य प्रकाश यादव पप्पू यादव, सुनील यादव राजकुमार यादव राम अवतार यादव मोहित यादव विजय यादव छेदीलाल यादव मौजूद थे।


@samachar24news



टिप्पणियाँ