सासनी थाना पुलिस ने नगला नया में एक व्यक्ति की सनसनीखेज हत्या की घटना का मात्र 3 घण्टे में किया खुलासा
थाना सासनी पुलिस द्वारा थाना सासनी क्षेत्रांतर्गत ग्राम नगला नया में एक व्यक्ति की हुई सनसनीखेज हत्या की घटना का मात्र 3 घण्टे में सफल अनावरण करते हुए घटना में शामिल 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
अवगत कराना है कि दिनांक 20.08.2025 को वादी पवन कुमार पंकज पुत्र भगवान सिंह निवासी पट्टी फतेली नगला सिंह सासनी थाना सासनी जनपद हाथऱस पर लिखित तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि वादी के मामा चोब सिंह पुत्र सीताराम निवासी ग्राम करैला थाना अकाराबाद जनपद अलीगढ (उम्र करीब 60 वर्ष ) गाँव के पास ट्यूबैल के पास एक कोठरी में रहते थे । दिनांक 19/20.08.2025 की रात्रि में आरोपी संतोष पुत्र बाबूलाल निवासी गौहाना थाना सासनी जनपद हाथरस व कल्लन उर्फ भूदेव पुत्र नेत्रपाल कुशवाह निवासी ग्राम नया नगला थाना सासनी जनपद हाथरस द्वारा पुरानी रंजिश के चलते धारदार हथियार(ब्लेड) से हत्या कर दी । जिसके सम्बन्ध में वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सासनी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी सासनी को निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम मे गठित पुलिस टीमो के अथक प्रयासोपरान्त ग्राउन्ड, टेक्निकल इंटेलीजेन्स व अन्य श्रोतों से प्राप्त सूचनाओं के अभिसंकलन से दिनांक 20.07.2025 को थाना सासनी पुलिस द्वारा थाना सासनी क्षेत्रांतर्गत ग्राम नगला नया में एक व्यक्ति की हुई सनसनीखेज हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए नामजद अभियुक्तगण संतोष पुत्र बाबूलाल निवासी गौहाना थाना सासनी जनपद हाथरस व कल्लन उर्फ भूदेव पुत्र नेत्रपाल कुशवाह निवासी ग्राम नया नगला थाना सासनी जनपद हाथरस को ऊतरा चौराहे से अलीगढ जाने वाले रास्ते पर से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सासनी पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ पर जुर्म का इकबाल करते हुये बताया कि दिनांक 19/20.08.2024 की रात्रि में दोनो ने मृतक चोब सिंह के साथ ट्यूबैल की कोठरी पर शराब पी थी । दोनो आरोपीयों का मृतक चोब सिंह से माचिस मांगने को लेकर झगडा हो गया जिसके उपरांत आरोपी संतोष द्वारा अपने साथी कल्लन उर्फ भूदेव के साथ मिलकर लोहे की पत्ती से मृतक चोब सिंह के गले पर वार कर हत्या कर दी थी । पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त गणों के आपराधिक इतिहास के संबंध में जानकारी करते हुए विस्तृत पूछताछ की जा रही है ।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें