जिलाधिकारी द्वारा सिकंदराराऊ तहसील के लिए तैयार की गई नई रेट लिस्ट पर बार एसोसिएशन सिकंदराराऊ ने आपत्ति करते हुए एक ज्ञापन सब रजिस्ट्रार सिकंदराराऊ रवि श्रीवास्तव के द्वारा जिलाधिकारी को प्रेषित किया है। जिसमें बड़े गांव के माजरों के रेट उतने ही रखना व चक मार्गों की पक्के हो जाने पर लिंक मार्ग के रेट लगाना आदि का विरोध किया गया है। वहीं पुरदिलनगर व हसायन की कृषि भूमि पर भी दो प्रतिशत अतिरिक्त नगर पंचायत टैक्स जो बिल्कुल नियम विरुद्ध है का घोर विरोध किया गया है ।
ज्ञापन देने वालों में बार के अध्यक्ष महेश अंजना ,सचिव देवकांत कौशिक, पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता व गौरी शंकर गुप्ता नोटरी ,उपाध्यक्ष शिवकुमार सक्सेना,देवेंद्र दीक्षित शूल, सुरेश चंद्र सिंह, विपन कुमार सिंह, राजेश बघेल, अरविंद कुमार शर्मा, राधेश्याम यादव आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें