भाईचारा सेवा समिति के तत्वावधान में योगीराज भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर साइंस एजूकेशन सेन्टर पर नरेश चतुर्वेदी की अध्यक्षता में सरस कवि सम्मेलन आयोजित किया गया जिसका संचालन कवि शिवम आजाद ने किया।
मुख्य अतिथि भाईचारा सेवा समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरपाल सिंह यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। एटा से पधारे कवि रवीश रवि की सरस्वती वन्दना से कार्यक्रम का शूभारम्भ हुआ।
कासगंज से पधारे वरिष्ठ शायर आतिश सोलंकी ने पढा
हो दुनिया की बादशाहत सोने का घर हमारा
पापा बगैर हम को कुछ भी नही गवारा.....
कवि महेश यादव संघर्षी ने पढा
वासुदेव बनि बसन बसन में बसे विश्व के वासी
आश है कृष्ण तुम्हारी टेरि रही दुखिया नारी
हास्यकवि अवशेष विमल ने पढ़ा-
कितनी भी कोशिश कर लेना होगी तेरी जीत नहीं
पाकिस्तान तू मान जा बेटा बाप से लड़ना ठीक नहीं
भक्ति रस के कवि अवनीश यादव ने सुनाया-
कृष्ण की भक्ति में लीन हो जाइये
खुशनुमा और रंगीन हो जाइये
वरिष्ठ कवि प्रमोद विषधर ने पढ़ा -
दुर्योधन की दोस्ती, धूमिल छवि करी देत।
श्याम सखा बन के रहो, जो प्रकाश भर देत।।
हास्य कवि पंकज पंडा ने सुनाया -
मुझको अकेला न समझना गुलाम यहाँ
यहाँ बैठा हर कवि बीबी का गुलाम है।
युवाकवि शिव सम्भव ने कहा-
कान्हा ग्वालों संग मिलकरके नाँचे और नचाते थे।
कानों में रस घुलता था जब बंशी कृष्ण बजाते थे।।
संचालन कर रहे कवि शिवम कुमार आज़ाद ने सुनाया-
आओ अधरों पे तुमको सजा लूँ प्रिये
मैं तुम्हें कृष्ण की बाँसुरी की तरह
समारोह में नरेन्द्र सिंह जादौन,आनंद वर्मा,श्रीनिवास मुनीम जी,संजीव यादव,शैलू यादव,अखिलेश शास्त्री,देवा बघेल,सुनील यादव,रिंकू यादव,डा.राहुल कुमार,जितेन्द्र कुमार,टीटू यादव,सीटू यादव,जयप्रकाश यादव आदि मौजूद थे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें