थाना सिकन्दराराऊ पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। जिसके कब्जे से 1 अवैध बन्दूक 12 बोर एवं 7 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुए हैं।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार फरार ,वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्दराराऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिकन्दराराऊ पुलिस द्वारा मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्यवाही करते हुए 1 अभियुक्त नेपाल सिंह उर्फ नेपाली पुत्र बाबू सिंह निवासी ग्राम छोंकरा थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस
को गांव छोंकरा के पास खेतों के पास से गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से 1 अवैध बन्दूक 12 बोर व 7 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुए है । अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्दराराऊ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें