श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन हाथरस में पुलिस अधिकारी , कर्मचारीगणों एवं उनके परिवारीजनों के साथ विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया।
इस अवसर पर पुलिस लाइन स्थित माधव प्रेक्षा गृह में रिक्रूटस द्वारा भजन-कीर्तन किया गया । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र कृष्ण नारायण, क्षेत्राधिकारी सादाबाद अमित पाठक, क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ जेएन अस्थाना , प्रतिसार निरीक्षक राजकुमार सिंह व अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण एवं उनके परिवारीजन उपस्थित रहें । पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित सभी अधिकारी, कर्मचारीगण एवं उनके परिवारीजनों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी गयी ।
@samachar24news



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें