छंद शास्त्र के प्रख्यात कवि स्वर्गीय कुॅवरपाल शर्मा कुॅवर के जन्म दिवस पर विराट कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता पंडित ओमपाल शर्मा ने की।
मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मुहम्मद मुशीर व जयपाल सिंह चौहान वरिष्ठ समाजसेवी एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता देवेन्द्र सिंह राघव राज आयुर्वेद कचौरा वालों सहित डा विष्णु सक्सेना व सभी परिवार जन ने मां शारदे एवं कुॅवरपाल शर्मा कुॅवर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित किया ।संचालन हास्य कवि देवेन्द्र दीक्षित शूल एवं प्रमोद विषधर हास्य कवि ने संयुक्त रूप से किया । इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय गीतकार विष्णु सक्सेना का नागरिक अभिनंदन प्रमोद विषधर , प्रभात शर्मा, प्रवीण शर्मा राजेंद्र शर्मा, जयपाल सिंह चौहान , दुर्गेश शर्मा उर्फ बंटी शर्मा, सतेन्द्र शर्मा ने शाल, पगड़ी, सम्मान पत्र एवं फूल माला पहनाकर किया ।
इसके पश्चात मां शारदे की वंदना डॉ विष्णु सक्सेना ने की। बदायूं से पधारे शायर शैलेन्द्र मिश्रा देव ने पढ़ा
जिंदगी ऐसी नदी है
जिसके लव पे तिश्नगी है
कौन किसका हो सकेगा
सब की अपनी जिंदगी है
उन्नति भारद्वाज ने कहा - नव साहित्य की सेवा हो या छंद शास्त्र की हो रचना।
युग- युग तक कवि कुल भारत में दूजा नहीं कुॅवर होगा ।
महेश मंजुल ने सियासत पर व्यंग पढ़ा- सियासत में बदजुबानी क्या कहें ।
है नहीं आंखों में पानी क्या कहें ।
कृष्ण मुरारी लाल मानव ने देश भक्तौ को समर्पित रचना पढी-वतन के वास्ते जीना वतन के वास्ते मरना
डा0 राजेन्द्र सिंह चौहान राज ने यूं पढ़ा -ओ द्वापर के कृष्ण आज फिर गीता पाठ पढ़ाओ तुम ।
सनातनी जो लोग उन्हें फिर से फटकार लगाओ तुम ।
डा रंजीत शर्मा रंग ने कहा कि -एक घर में बुजुर्ग पिता दिन रात रोता है ।
अपने ही अश्कों से दामन भिगोता है ।
बरेली से पधारे हास्य कवि रोहित राकेश ने कुछ यूं पढ़ा -आंखे जो दो थी उन्हें भी चार कर गये
कमबख्त अपने दिल का भी व्यापार कर गये ।
एत्मादपुर से पधारे भक्ति रस के कवि धर्मेंद्र शर्मा राधे राधे ने पढ़ा कृपा की कोर से जिनकी मिली चहुं ओर शोहरत है
यहां काया व माया सब मिली जिसकी बदौलत है
तुम्हीं दाता तुम्हीं भगवन, तुम्हीं हो देवता मेरे
पिता माता के चरणों में दुनिया कि दौलत है।
कुमार शिव शम्भव सहित
देवेन्द्र दीक्षित शूल एवं प्रमोद विषधर ने भी काव्यपाठ किया ।
कुॅवरपाल शर्मा कुॅवर के छोटे सुपुत्र प्रभात शर्मा एवं प्रवीण शर्मा ने सभी का आभार प्रकट किया ।
श्रुताओं में प्रमुख रूप से साधना शर्मा , अंजलि शर्मा , मीरा माहेश्वरी, सुशीला चौहान ,किरन शर्मा, ओमप्रताप सिंह चौहान, कुमुदकांत गर्ग , प्रदीप गर्ग , डाॅ शरीफ अली, देवी कमलेश शर्मा, निखिलवर्ती पाठक तान्या पाठक, डाॅअशोक यादव, डाॅअरविंद भारद्वाज, शिवम् आजाद, प्रदीप शर्मा, पवन वौहरे , सत्येंद्र भारद्वाज, धीरू वर्मा, अवशेष विमल, पंकज पंडा, व्रजेश पाठक एडवोकेट, मुरारी लाल शर्मा एडवोकेट, दिलीप गुप्ता , श्रेयश शर्मा , वैष्णव शर्मा, शमशुल अहमद शम्श, वीरेंद्र सिंह चौहान, पप्पू शर्मा, तनुष शर्मा , सिया शर्मा, संतोष शर्मा भैकुरी, संजय गौतम, विजय सिंह यादव गढ़िया, रामवीर सिंह यादव इकवालपुर, ओमकार सिंह यादव बरसामयी, विकास कश्यप अगराना, अंशुल शर्मा , हर्षित यादव आदि मौजूद थे।
@samachar24news



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें