एनडीपीएस एक्ट के अभियोग से सम्बन्धित एक अभियुक्त को एक माह के कारावास व 5000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल तथा अभियोजन की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरुप न्यायालय हाथरस द्वारा थाना सिकन्द्राराऊ के एनडीपीएस एक्ट के अभियोग से सम्बन्धित एक अभियुक्त को एक माह के कारावास व 5000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई।
थाना सिकन्द्राराऊ पर पंजीकृत मु0अ0सं0 392/1999 धारा 18/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम पूरन सिंह पुत्र गंगाराम कुशवाह निवासी पतली गली पुरदिलनगर थाना सिकन्द्राराऊ जनपद हाथरस के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया था । अभियोग की विवेचना तत्परता से गुणवत्ता कायम रखते हुए पूर्ण की गयी तथा आरोपी के विरूद्ध आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया | अभियुक्तों को अधिकाधिक दंडित कराने हेतु शासन के दिशा निर्देशो के क्रम में तथा श्रीमान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में पैरवी हेतु चिन्हित अभियोगों को प्राथमिकता के आधार पर अपने निकट पर्यवेक्षण में मॉनीटरिंग सेल जनपद हाथरस के माध्यम से अभियोग का न्यायालय में विचारण के दौरान सम्यक पैरवी एवं प्रभावी कार्यवाही की गई तथा अभियोजन शाखा द्वारा भी प्रभावी पैरवी की गई । जिसके परिणामस्वरुप न्यायालय हाथरस द्वारा अभियुक्त पूरन सिंह पुत्र गंगाराम कुशवाह उपरोक्त को 01 माह के कारावास व 5000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गयी है।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें