13 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत में राजस्व एवं अन्य विभागों के वादों के निस्तारण के सम्बन्ध में प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ बैठक
उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के अनुपालन में जनपद न्यायाधीश विनय कुमार के निर्देशानुसार दिनांक 13.09.2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस के तत्वाधान में किया जायेगा। जिसमें अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु अपर जनपद न्यायाधीश, नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत महेन्द्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एवं अपर जनपद न्यायाधीश, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस प्रशान्त कुमार की उपस्थिति में एक बैठक अपर जिला मजिस्ट्रेट, हाथरस, प्रकाश चन्द्र अपर पुलिस अधीक्षक, अशोक कुमार सिंह एवं अधिशासी अभियन्ता विद्युत परीक्षण खण्ड, हाथरस, इमरान खाॅन के साथ आयोजित की गयी। अपर जनपद न्यायाधीश, नोडल अधिकारी द्वारा अपर जिला मजिस्ट्रेट से राजस्व एवं अन्य विभागों के अधिक से अधिक वादों को चिन्हित करने तथा उनका निस्तारण करने के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये। अपर पुलिस अधीक्षक से राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु न्यायालय द्वारा जो भी सम्मन, नोटिस, आदेशिकायें निर्गत की जायें उनकी तामीला पर्याप्त कराये जाने के सम्बन्ध में वार्ता की गयी तथा तामीला के उपरान्त नियमित रूप से सम्मन, नोटिस, आदेशिकाओं को सम्बन्धित न्यायालयों को प्राप्त कराये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही किये जाने की अपेक्षा की गयी। इसके अतिरिक्त अधिशासी अभियन्ता विद्युत परीक्षण खण्ड, हाथरस से समस्त विद्युत खण्डों, उपखण्ड में विद्युत विभाग से सम्बन्धित प्रिलिटिगेशन एवं अन्य अधिक से अधिक मामलों को चिन्हित कर उनके निस्तारण के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें