सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसायन पर समस्त सीएचओ एवं समस्त सीएचसी हसायन स्टॉफ के द्वारा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की उपस्थिति में ऋषभ गौतम जिला अध्यक्ष एवं योगेन्द्र शर्मा जिला महामंत्री तथा रामवीर प्रजापत सीएचओ को ब्लाक अध्यक्ष बनने के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें संगठन को मजबूत और आगे कार्यकारिणी विस्तार के लिए वार्ता की गई । प्रभारी चिकित्सा अधिकारी द्वारा सभी सीएचओ को शुभकामनाएं देते हुए सहयोग प्रदान किया गया। उक्त समारोह में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंकुश सिंह और समस्त सीएचओ उपस्थित रहे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें