प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर पूरे देश भर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम किये जा रहे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष हर्षकान्त कुशवाह के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है जिसमें बुधवार को एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गयी। सबसे पहले शहीदों को नमन किया गया। उसके बाद देश भक्ति के गीत गाते हुए हाथ में तिरंगा लेकर लोगों ने भारत माता की जय, देश के अमर वीर शहीदों की जय के नारे लगाकर कस्बा में देश भक्तिमय माहौल बना दिया।
इस तिरंगा यात्रा में अधिशासी अधिकारी संदीप सारस्वत, सभासद विनीत जाखेटिया ,महावीर सभासद, भूपेन्द्र चौधरी,सभासद, रामगोपाल, शशि भारद्वाज , रामगोपाल बघेल
रवि कुशवाहा, यतेन्द्र ठाकुर,धर्मेन्द्र ठाकुर, मोहितकान्त कुशवाहा,विनय राघव, सुमन जैन, नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी एवं गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग किया गया।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें