विश्व हिंदू परिषद का 61वां स्थापना दिवस नगर के मुरली कृष्णा मंगल धाम गेस्ट हाउस में बड़े ही धूमधाम और उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री राजेश जी भाई साहब उपस्थित रहे।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज समाज में लव जिहाद जैसी घटनाएँ बड़ी संख्या में सामने आ रही हैं, जिनमें हिंदू बेटियों को फँसाकर उनका धर्मांतरण कराने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। इससे बचाव हेतु समाज को जागरूक रहना अति आवश्यक है। उन्होंने बेटियों और माताओं से विशेष रूप से सतर्क और सचेत रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि इस हिंदू एकत्रीकरण में समाज के हर वर्ग के लोग सम्मिलित हुए। स्थापना दिवस के इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपना सहयोग प्रदान किया, वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह अवधेश जी भाई साहब ने कार्यक्रम को सुंदर रूप देने के लिए विशेष सहयोग दिया।
कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सक्सेना एवं हाथरस प्रखंड मंत्री अनमोल जी ने किया।
इस अवसर पर अनेक प्रमुख गणमान्यजन, संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
@samachar24news



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें