पुलिस अधीक्षक द्वारा रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या को जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को प्रभावी व सुदृढ़ बनाये रखने हेतु थाना मुरसान क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या को जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को प्रभावी व सुदृढ़ बनाये रखने हेतु थाना मुरसान क्षेत्र के मुख्य बाजारों, स्थानों में पुलिस बल के साथ पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया । पैदल गस्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर योगेंद्र कृष्ण नारायन, क्षेत्राधिकारी सादाबाद अमित पाठक, क्षेत्राधिकारी लाइन श्यामवीर सिंह, थाना प्रभारी मुरसान व अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण मौजूद रहे । इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना मुरसान क्षेत्र के कस्बा मुरसान, बडा बाजार, छोटा बाजार आदि स्थानों पर भ्रमण किया गया ।
पैदल गस्त के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा दुकानदारों, व्यापारियों, स्थानीय लोगों को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया गया तथा सभी से रक्षाबंधन पर्व को आपसी भाईचारे, शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाए जाने की अपील की गई । पुलिस अधीक्षक द्वारा बाजारों में जाम की स्थिति से बचाव हेतु दुकानों के आगे अवैध अतिक्रमण न होने देने तथा नो एण्ट्री में प्रतिबन्धित वाहनों के ना आने हेतु एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत भीड़-भाड़ वाली जगह, मार्केट आदि स्थानों पर जहां महिलाओं की उपस्थिति अधिक हो वहां महिला पुलिस कर्मियों की निरंतर पेट्रोलिंग लगाने तथा स्थान चिन्हित कर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की गहनता से चैकिंग करने हेतु थाना प्रभारी मुरसान को निर्देशित किया गया ।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें