अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में तिलक लगाने का विरोध करने वालों पर कार्रवाई न हुई तो होगा आंदोलन : मित्रेश चतुर्वेदी
तिलक सनातन संस्कृति की परंपरा है । हमारा तिलक हमारा स्वाभिमान है । इस पर आंच आई तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हिंदुस्तान के अंदर किसी भी ब्राह्मण को कोई भी व्यक्ति तिलक लगाने से रोकने की हिम्मत भी करता है तो यह देशद्रोह मानना चाहिए। ऐसे व्यक्ति को खुला घूमने की कोई इजाजत नहीं होनी चाहिए। तत्काल मुकदमा दर्ज करके चल भेजना चाहिए। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में पंडित आशीष शर्मा के साथ हुआ वर्ताब असंवैधानिक है। उन्हें अगर तत्काल न्याय नहीं दिया गया तो जल्द ही पूरे देश में प्रदर्शन किया जाएगा।
उक्त बातें राष्ट्रीय विप्र एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्रेश चतुर्वेदी ने बयान जारी करते हुए कहीं। उन्होंने कहा यह सनातन के खिलाफ चल रही साजिश का हिस्सा है। इसलिए शासन और प्रशासन को इसे गंभीरता से लेना चाहिए साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन को भी एक धर्म के लिए काम नहीं करना चाहिए। सभी धर्म के लोगों को जो संविधान में अधिकार दिए हैं उनका पालन करना चाहिए। गलत करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेजा जाना चाहिए।
बता दें कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में कार्यरत कर्मचारी संघ के नेता पंडित आशीष शर्मा को असिस्टेंट फाइनेंस ऑफिसर समीर मुरसिल खान ने तिलक लगाने से मना किया और नहीं मानने पर ऑफिस में जाकर धमकाया। इस घटना की शिकायत पंडित आशीष शर्मा ने एएमयू के उच्च अधिकारियों से की है लेकिन अभी तक एक महीना हो गया उन पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
जबकि हमें पता लगा है जो आरोपी समीर मुरसिल खान उच्च अधिकारियों से जा जाकर मुलाकात कर रहे हैं और उच्च अधिकारी एएमयू के उनका बचाव कर रहे हैं ।एएमयू प्रशासन को करवाई तो करनी पड़ेगी अगर पंडित आशीष शर्मा के साथ किसी भी प्रकार की कोई घटना घटित होती है या उनकी नौकरी के ऊपर कोई आंच आती है तो एएमयू प्रशासन की सारी जिम्मेदारी होगी और हम लोग चुप नहीं बैठेंगे अगर जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई तो जल्द ही हम प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डीएम महोदय के द्वारा ज्ञापन सौंपने का कार्य करेंगे और उसके बाद एएमयू प्रशासन को घेरेंगे और किसी भी तरह की कोई घटना घटित होती है पंडित आशीष शर्मा के साथ तो एएमयू प्रशासन को देना होगा।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें