राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त की जयंती पर तीन अगस्त को झाँसी में बुंदेलखंड विश्व विद्यालय एवं हिंदुस्तान एकेडमी प्रयाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले चार दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में 3 अगस्त को राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त सम्मान के लिए सिकंदराराऊ के गौरव यशभारती अंतर्राष्ट्रीय गीतकार डा.विष्णु सक्सेना को दिया जाएगा । यह सूचना उनके लिए और हाथरस जनपद के लिए अत्यंत गौरव और प्रसन्नता का क्षण है।
इस सूचना पर नगर के तमाम साहित्यकार कवि शायरों तथा गणमान्य नागरिकों ने प्रसन्नता ज़ाहिर की है। देवेन्द्र दीक्षित शूल, शिवम् आज़ाद, अवशेष विमल , भद्रपाल सिंह, प्रमोद विषधर, विपिन वार्ष्णेय , डा.अरविंद सारस्वत आदि सभी ने डा. सक्सेना को बधाई दी है।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें