सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

तहसीलदार के भ्रष्ट आचरण एवं कार्यप्रणाली को लेकर अधिवक्ताओं ने अनिश्चितकाल तक बढ़ाया बहिष्कार

 

सिकंदराराऊ।

 दी वार एसोसिएशन सिकंदराराऊ की एक बैठक बार कक्ष में अध्यक्ष महेश चंद्र अंजाना की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें सिकंदराराऊ के तहसीलदार पर भ्रष्टाचार एवं पत्रावलियों में घोर अनियमितता, शासनादेशों की अवहेलना करने एवं मनमानी का आरोप लगाते हुए रोष व्यक्त किया गया । बैठक में तहसीलदार की कार्यपाली को लेकर 13 अगस्त से 16अगस्त तक चल रहे बहिष्कार को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया । 

रणवीर सिंह एडवोकेट ने कहा कि  13 अगस्त से चल रहे बहिष्कार के बावजूद तहसीलदार की कार्यप्रणाली में न तो अभी तक कोई सुधार हुआ है और न कोई संतोषजनक कार्रवाई हुई है। 

देवेंद्र दीक्षित शूल एडवोकेट ने कहा कि तहसीलदार भ्रष्ट आचरण को सुधारने के लिए तैयार नहीं है बल्कि अधिवक्ताओं के साथ असम्माननीय भावना रखते हैं। 

बैठक का संचालन नरेश प्रताप एडवोकेट ने किया। बैठक में प्रेस प्रवक्ता के सहयोग के लिए देवेंद्र दीक्षित शूल एडवोकेट को नियुक्त किया गया है।



@samachar24news

टिप्पणियाँ