सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रेस क्लब आफ हाथरस के तत्वावधान में रामलीला मैदान पर डीएम तथा एसपी ने किया ध्वजारोहण

 

हाथरस। 

 शहर के रामलीला मैदान स्थित प्रावदा दैनिक जिला कार्यालय पर प्रेस क्लब ऑफ हाथरस के तत्वावधान में 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया और तिरंगा झंडा को सलामी देकर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों को याद किया गया।। प्रेस क्लब ऑफ हाथरस के तत्वावधान में 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने भारत माता के छविचित्र पर माल्यार्पण के पश्चात राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर राष्ट्रगान का गायन किया।

 जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने देश के अमर शहीदों का स्मरण करते हुए कहा कि हमें यह याद रखना चाहिए कि इन्ही वीर योद्धाओ की कुर्बानी के कारण भारत देश को आजादी मिली थी। आज हम सब लोग यहाँ से यह प्रण लेकर जायें कि वर्ष 2047 तक जैसे भारत की परिकल्पना की गई है, उस प्रकार भारत निर्माण में हम सब अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। जिलाधिकारी ने कहा सही मायने में शहीदों के लिए यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

 पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने कहा कि पूरा देश आज स्वतन्त्रता दिवस का महापर्व भारी धूमधाम से मना रहा है। उन्होंने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर प्रेस क्लब ऑफ हाथरस अध्यक्ष व श्री जैन नवयुवक सभा के अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने जिलाधकारी , पुलिस अधीक्षक एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गिरीशचंद गौतम, डीएम ओएसडी शीलेन्द्र कुमार, स्टेनो सुरेंद्र सिंह का दुप्पटा व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर प्रेस क्लब ऑफ हाथरस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्कर कुमार, महामंत्री राजदीप तोमर, कोषाध्यक्ष बृजेश मिश्र, उपाध्यक्ष शुभम गुप्ता, मंत्री राहुल शर्मा, मीडिया प्रभारी आशीष सेंगर, ऑडिटर जिनेंद्र जैन, कार्यकारिणी सदस्य उमाकांत पुंढीर, मनोज माहेश्वरी, पीएन शर्मा, शैलेन्द्र कुमार सिंह,आयोग दीपक, पुलकित जैन, अशोक शर्मा , बीके शर्मा, सुधीर जैन ज्वैलर्स, संदीप जैन, कमलेश जैन लाल वाले राकेश जैन, गगन जैन, साहित्यकार गोपाल चतुर्वेदी, कानूनी सलाहकार आनन्द चतुर्वेदी, शम्मी गौतम, संजीव जैन भूरा, धीरज जैन रिंकू, नितिन जैन, अतुल जैन, मुरारीलाल शर्मा, विजय जैन लोहिया, मयंक जैन लोहिया, संतोष जैन, दीपक जैन, मौनू कुरैशी, हवीव मलिक, माधव अग्रवाल, शिवम अग्रवाल, निशू अग्रवाल , युगल अग्रवाल, श्वेतांग जैन, बल्लभ वार्ष्णेय, डॉ. जितेन्द्र स्वरूप शर्मा फौजी, अनिल शर्मा, डा. योगेश शर्मा, विशाल शर्मा, अनूप भारद्वाज, रिटेल कपड़ा कमेटी अध्यक्ष हरीश आहूजा, योगेन्द्र कुमार , मुरारीलाल वार्ष्णेय, भानू तोमर, मनोज, लेखपाल, राघवेंद्र चौधरी, प्रशांत बग्गा, आकाश बग्गा, राजेश वार्ष्णेय, दिलीप कुमार वार्ष्णेय, यश अरोड़ा, गोपाल दुआ, पीयूष गुप्ता एड., देवेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद थे। ध्वजारोहण का संचालन व्यापारी नेता एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री योगेंद्र शर्मा योगा पंडित ने किया।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...