एटा।* शुक्रवार की दोपहर रेवले पुल से सवारियों से भरा हुआ ई रिक्शा नीचे गिर गया। इस हादसे में एक सवारी की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कोतवाली नगर क्षेत्र के अन्तर्गत शुक्रवार की दोपहर सवारियों से भरा हुआ ई-रिक्शा चौथे मील की ओर से शहर की ओर आ रहा था। जैसे वह ओवरब्रिज स्थित रेलवे कालोनी के समीप पहुँचा कि तभी अचानक रिक्शा अनियंत्रित हो गया। रिक्शा पुल की ऊंचाई से नीचे गिरा। तभी आसपास के लोग पहुंच गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हादसे में बृजेश कुमार लोधी (35) पुत्र बादाम सिंह निवासी तौसरईया थाना जसरथपुर को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं राजेश कुमार (30) पुत्र तराचन्द्र और दिनेश कुमार पुत्र दिवारीलाल दोनों लोग शिवसिंहपुर कोतवाली नगर समेत तीन का उपचार चल रहा है। रिक्शा में छह लोग सवार बताए गए अन्य को मामूली चोट आई है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें