नगर के मोहल्ला रोशनगंज में घर में घुसकर दंपति को मारपीट एवं धारदार हथियार से प्रहार करके घायल कर दिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी गई है।
कविता चंचल पत्नी सावन चंचल निवासी मोहल्ला रोशनगंज ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 11 अगस्त को सुबह 9:30 बजे उसके पति सावन चंचल पुत्र राजकुमार चंचल एक ग्राहक को जिंदा मुर्गा बेचने के लिए लेकर अपने घर आ रहे थे तभी रास्ते में मीट की दुकान पर बैठे राजा पुत्र बाबूलाल ने ग्राहक को मीट लेने के लिए अपनी दुकान पर बुलाया। ग्राहक ने मना कर दिया। इसी बात पर राजा सावन चंचल से गाली गलौज करने लगा और मीट काटने वाले धारदार हथियार से प्रहार करके घायल कर दिया। सावन चंचल अपनी जान बचाकर घर के अंदर घुस गया तो राजा एवं अन्य लोगों ने घर में घुसकर कविता चंचल और उसके पति सावन चंचल को बुरी तरह मारा पीटा। जिससे दोनों घायल हो गए।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें