सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

धर्म रक्षा के लिए संगठित होकर कार्य करें युवा : स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज हिन्दुओं पर अत्याचार चिंता का विषय : स्वामी अदृश्यानंद

अलीगढ। बांग्लादेश सहित अन्य देशों में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार को देखते हुए संत समाज में भारी रोष की स्थिति बनी हुई है। भारत देश में भी बहुसंख्यक हिन्दुओं के होते हुए कहीं कहीं स्थितियाँ भयाभय होती जा रहीं हैं। जिनमें मुस्लिम बहुसंख्यक आबादी में हिन्दू मंदिरों पर अतिक्रमण हो या फिर धार्मिक यात्राओं पर पत्थर फेंका जाना भारत जैसे पंथ निरपेक्ष देश में यह अत्यंत चिंता का विषय है।उक्त बातों को मद्देनजर रखते हुए उत्तराखण्ड के बद्रीविशाल से आए संत स्वामी अदृश्यानंद ने महानगर के स्वर्ण जयंती नगर सीजन्स अपार्टमेंट स्थित वैदिक ज्योतिष संस्थान पर स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज से वार्ता की।

स्वामी अदृश्यानंद ने बताया कि जल्द ही भारत भ्रमण के दौरान जगह जगह जाकर स्थितिओं का परीक्षण करके हम सख्त कदम उठाएंगे लेकिन सरकार को भी इन सब विषयों को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम अखाडा परिषद से जुड़े पदाधिकारियों एवं साधुओं से उच्च स्तर की वार्ता करके संत सेना के प्रशिक्षण की माँग रखेंगे।

वैदिक ज्योतिष संस्थान के स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने कहा कि यह समय हिन्दुओं के संगठित होने का है,जितनी देरी होगी उतना ही आने वाले समय के लिए घातक स्थिति बनती जाएगी।हमारा सनातन धर्म बिना वजह किसी को परेशान करने की अनुमति नहीं देता परन्तु धर्म पर आंच आने पर अपने प्राणों को भी बलिदान करना श्रेष्ठ माना गया है।

स्वामी पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने पश्चिम बंगाल के कलकत्ता में मेडिकल छात्रा एवं मुंबई में स्कूल में बच्चियों पर हुई बर्बरता को लेकर कहा कि आजकल रक्षक ही भक्षक बनते जा रहे हैं जिसका मुख्य कारण धर्म से भटकाव है,वहीं भगवा चोला की आड़ में घूम रहे विधर्मिओं के बारे में सचेत करते हुए उन्होंने बताया कि लव जिहाद और अवैध जमीन कब्जा के बाद कुछ लोग बड़े बड़े तीर्थ स्थानों पर महात्मा बने घूम रहे हैं जिनके कुकृत्यों की वजह से संत समाज को अभद्रताओं को झेलना पड़ता है। अतः किसी भी महात्मा के जाल में बिना किसी तब्दीस के नहीं आना चाहिए।वार्ता में आचार्य गौरव शास्त्री,रवि शास्त्री,राहुल सिंह,शिब्बू अग्रवाल,तेजवीर सिंह,हरिमोहन शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...