श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर मेला फूल डोल समिति पुरदिलनगर के तत्वावधान में कल रात 9:00 बजे से एक अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर दत्तात्रेय द्विवेदी ने बताया है कि इस कवि सम्मेलन में हास्य सम्राट सबरस मुरसानी ,व्यंग्यकार मंजुल मयंक फिरोजाबाद, राम राहुल टूंडला , डॉ कमलकांत तिवारी बरेली, मोहनलाल मोही वृंदावन, राणा मुनि प्रताप सिसोदिया हाथरस ,श्रीमती सीमा पुंडीर जिरस्मी एटा , कुमारी अलका अद्भुत एटा, देवेन्द्र दीक्षित शूल व प्रमोद विषधर सिकंदरा राऊ तथा श्री सत्य प्रकाश शर्मा सत्य व डा दत्तात्रेय द्विवेदी आदि कवि काव्य पाठ करेंगे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें